Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   12 outsourced employees removed after failing OTS in Bareilly

बरेली: ओटीएस में सुस्ती पड़ी भारी, नगर निगम ने 12 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

Thu, 26 Nov 2026 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2026 02:09 AM IST
सार

बरेली में नगर निगम ने 12 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। इन कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया है। ओटीएस में राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई की गई।  

विज्ञापन
12 outsourced employees removed after failing OTS in Bareilly
नगर निगम बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में राजस्व वसूली की रफ्तार सुस्त है। वार्डवार लक्ष्य आवंटित करने के बावजूद यह स्थिति है। बुधवार को समीक्षा में सामने आया कि एक सप्ताह में कई आउटसोर्सिंग कर्मचारी अपने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष एक रुपये की भी वसूली नहीं कर सके। इस पर नगर निगम प्रशासन ने 12 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को सेवाओं से हटा दिया है।

विज्ञापन


मुख्य कर अधिकारी पीके द्विवेदी की अध्यक्षता में संपत्ति कर विभाग की समीक्षा में यह लापरवाही सामने आई। 21 नवंबर को सभी राजस्व निरीक्षकों, कर समाहर्ताओं और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वार्डवार लक्ष्य आवंटित किए गए थे। इसके बावजूद 12 कर्मचारी शून्य वसूली पर रहे। उनको हटाया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ओटीएस में अब तक 21,229 आवेदन आए हैं। इनसे 63.75 करोड़ रुपये की मांग सृजित हुई है, जबकि 19,847 भवन स्वामियों को लाभ मिला है। करीब 22.30 करोड़ रुपये की ब्याज माफी दी गई है, लेकिन नगर निगम के खाते में अब तक केवल 7.20 करोड़ रुपये ही पहुंचे हैं। सृजित मांग के मुकाबले वसूली करीब 11.3 प्रतिशत ही है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने कहा कि संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए नवंबर के अंत तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की ओटीएस योजना में अनियमितता का आरोप
बरेली में रुहेलखंड उद्योग व्यापार मंडल ने नगर निगम के कर विभाग पर ओटीएस योजना में ब्याज छूट में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वन मंत्री अरुण कुमार के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि कर विभाग के अधिकारी योजना की मंशा को विफल करने का प्रयास कर रहे हैं।

व्यापार मंडल ने कई उदाहरण दिए हैं। जोन-2 की संपत्ति आईडी 014820 में 1,88,620 रुपये के योग में 1,00,000 रुपये जमा हुए। इसके बाद 2026-27 के बिल में 88,620 रुपये के स्थान पर 1,19,241 रुपये बकाया दर्शाए गए। संपत्ति लेजर और बिल की डिमांड में भी अंतर मिला। 10 सितंबर 2026 के ओटीएस आवेदन पर 82,510 रुपये ब्याज के सापेक्ष मात्र 14,300 रुपये की छूट दी गई। 

जोन प्रथम की संपत्ति आईडी 067080 में भी विसंगतियां मिलीं। 11 अप्रैल 2026 के बिल और अगले दिन जारी 2026-27 के बिल में पूर्व बकाया, कुल बकाया और ब्याज राशि में अंतर था। 1,19,700 रुपये जमा राशि में ब्याज समायोजित किया गया। व्यापार मंडल ने डिमांड रजिस्टर के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच कर भवन स्वामियों को वास्तविक छूट देने की मांग की है।

बकाया और ब्याज की राशि को गलत व कम दर्शा रहे
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मेहरोत्रा ने बताया कि 31 मार्च 2026 तक के संपत्ति कर पर बकाया ब्याज की शत-प्रतिशत छूट की योजना है। इसके बावजूद कर विभाग के अधिकारी बकाया और ब्याज की राशि को गलत व कम दर्शा रहे हैं। 5 नवंबर 2026 को नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य को साक्ष्यों सहित शिकायती पत्र दिया गया था। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

ज्ञापन के अनुसार, नगर निगम में दो प्रकार के ओटीएस फॉर्म लागू हैं। आरोप है कि मुख्यमंत्री के फोटो वाले फॉर्म भरने पर 2014-15 से ब्याज माफी का लाभ नहीं मिलता। लाभ मांगने पर ओटीएस आईडी निरस्त कर दूसरा फॉर्म भरने को बाध्य किया जाता है। इससे करदाता कम छूट में ही बिल जमा करते हैं। बरेली में कर और ब्याज की गणना अलग-अलग नहीं की जाती। कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच कराकर समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed