Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight-month pregnant woman dies father alleges murder in Bareilly

बरेली: सिर में चोट लगने से गर्भवती विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप; दो साल पहले किया था प्रेम विवाह

Wed, 25 Nov 2026 05:33 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 25 Nov 2026 05:33 PM IST
सार

बरेली में एक विवाहिता की मौत के बाद उसका पति व ससुरालवाले शव अस्पताल के सामने कार में रखकर भाग गए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो सिर में चोट से मौत होने की पुष्टि हुई। मृतका के पिता ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

विज्ञापन
Eight-month pregnant woman dies father alleges murder in Bareilly
प्रिया देवी का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन

विस्तार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में 26 वर्षीय विवाहिता प्रिया देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह आठ माह की गर्भवती थी। दो साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था। मृतका के पिता ने दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने के बाद खून के थक्के जमने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


भमोरा क्षेत्र के गांव बल्लिया निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि उनकी बहन प्रिया देवी ने दो साल पहले फरीदपुर के गांव हृदयपुर निवासी राजेश से प्रेम विवाह किया था। उसमें दोनों के परिवारों की सहमति थी। पिता उदयवीर ने बताया कि शादी के तीन माह बाद प्रिया मायके आई तो जानकारी हुई कि उसके पति राजेश, ससुर डोरीलाल, सास जयश्री, ननद सीमा, देवर धर्मेंद्र उर्फ कार्तिक और जेठ ब्रजेश दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते हैं। इस पर उदयवीर ने ससुराल वालों से असमर्थता जताई।
विज्ञापन


आरोप है कि इससे नाराज ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रिया का उत्पीड़न किया। उसको पीटा गया। लगातार मानसिक प्रताड़ना दी गई। इसकी जानकारी मिलने पर उदयवीर अपने बेटे चंद्रशेखर और साले रामसेवक के साथ बेटी के ससुराल गए और दामाद आदि को समझाने का प्रयास भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के गेट के पास छोड़ गए शव
चंद्रशेखर ने बताया कि 23 नवंबर को फोन पर सूचना मिली कि प्रिया की तबीयत खराब है। उसको मिशन अस्पताल लेकर गए हैं। परिजन वहां पहुंचे तो अस्पताल के गेट के पास खड़ी एक निजी कार में प्रिया का शव रखा हुआ था। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था। इस पर पिता ने पुलिस को तहरीर दी कि बेटी आठ माह की गर्भवती थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रिया की पीटकर हत्या की गई है। इसके बाद शव को छोड़कर भाग गए।

सीओ संदीप सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर मंगलवार देर रात पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed