मुरादाबाद जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों की वैसे तो कई सड़कें खराब हैं लेकिन हम जिन 37 सड़कों की बात कर रहे हैं, उनसे 258 गांव जुड़े हैं। स्थिति यह है कि इन गांव के लोगों को चलने के लिए गड्ढे ही बचे हैं। कई जगह तो हालात ऐसे हैं कि वाहन के निकलते ही धूल उड़ने लगती है। जबकि कई जगह बरसात हो या नहीं, पानी भरा ही रहता है। वहीं पीआईयू, पीएमजीएसवाई और ग्रामीण अभियंत्रण के अधीन 48 सड़कें ऐसी हैं, जिनकी पांच साल की मरम्मत की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की है, इनकी मरम्मत के दावे भी किए जाते हैं लेकिन हकीकत मेें जमीन पर ऐसा कुछ नहीं दिखता। हालांकि मरम्मत के लिए कुछ सड़कों के टेंडर निकाले जा चुके हैं तो कुछ पर काम भी शुरू हो गए हैं। ..पेश है मोहम्मद सलाम खां की रिपोर्ट