Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaubari Mela remained lively on the second day of Kartik Purnima in Bareilly

बरेली: कार्तिक पूर्णिमा के दूसरे दिन भी गुलजार रहा चौबारी मेला, नखासा में बिके आठ घोड़े

Wed, 25 Nov 2026 05:53 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 25 Nov 2026 05:53 PM IST
सार

बरेली में रामगंगा तट पर चौबारी मेले में बुधवार को भी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने मेले में खरीदारी की तो बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। यह मेला 28 नवंबर तक चलेगा। 

विज्ञापन
Chaubari Mela remained lively on the second day of Kartik Purnima in Bareilly
चौबारी मेले में उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में कार्तिक पूर्णिमा के दूसरे दिन बुधवार को भी चौबारी मेला श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की आमद से गुलजार रहा। ग्रामीण अंचल का प्रमुख मेला होने के कारण आसपास के गांवों के साथ ही बदायूं के ककोड़ा मेले से लौट रहे लोगों ने भी यहां पहुंचकर मेले का आनंद लिया। दिनभर मेले में लोगों की आवाजाही बनी रही। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं ने पहले रामगंगा घाट पहुंचकर मां गंगा को प्रणाम किया और आरती उतारी, जिसके बाद मेला घूमने पहुंचे। बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया तो महिलाओं ने शृंगार के सामान की जमकर खरीदारी की।

विज्ञापन

रामपुर से आए झूला संचालक आरिफ ने बताया कि इस बार मेले में अच्छा कारोबार हुआ है और बच्चों को ट्रेन वाला झूला विशेष रूप से पसंद आ रहा है। वहीं, मुरादाबाद से सिलबट्टे बेचने आए अरुण ने बताया कि पिछली बार की तुलना में इस बार अच्छी बिक्री हुई है। दुकान की जगह बदलने के बावजूद ग्राहक नए स्थान तक पहुंचे। उन्हें बुधवार को ही मुरादाबाद लौटना था, लेकिन मेले में आ रही भीड़ को देखते हुए उन्होंने वापसी टाल दी है और अब मेला संपन्न होने के बाद ही लौटेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

28 नवंबर तक चलेगा मेला 
मेले में लगा नखासा बाजार भी रौनक से भरा रहा, जहां बुधवार को आठ घोड़ों की बिक्री हुई। पंजाब और राजस्थान से आए बाहरी व्यापारी अपने घोड़े बेचने के बाद अब लौटने लगे हैं, जबकि आसपास के क्षेत्रों के पशुपालक और व्यापारी मेला खत्म होने तक यहीं रुके हुए हैं। मंगलवार को एक घोड़ा 1.73 लाख रुपये में बिका था। यह कीमत मेले में इस बार सबसे अधिक रही। मेला कमेटी के सदस्य प्रदीप पांडे ने बताया कि मेला 28 नवंबर तक चलेगा। अभी लोग मेला देखने पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed