Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND-A vs SL-A Today Rising Stars Asia Cup Match Preview, Playing 11, and Head-to-Head Live Streaming details

राइजिंग स्टार्स एशिया कप: फाइनल में जगह बनाने के लिए आज श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया; तूफानी फॉर्म में वैभव

Thu, 26 Nov 2026 10:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 26 Nov 2026 10:20 AM IST
सार

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में आज भारत-ए की भिड़ंत अजेय श्रीलंका-ए से है। क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी लंकाई स्पिन चक्रव्यूह को भेद पाएगी या श्रीलंका अपना विजयी अभियान जारी रखेगा? जानिए दोहा में होने वाले इस महामुकाबले की प्लेइंग-11, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल।

विज्ञापन
IND-A vs SL-A Today Rising Stars Asia Cup Match Preview, Playing 11, and Head-to-Head Live Streaming details
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज आतिशबाजी होने वाली है! एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारत-ए और श्रीलंका-ए की टीमें फाइनल के टिकट के लिए आमने-सामने हैं। एक तरफ 15 साल के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी की आंधी है, जिन्होंने महज 53 गेंदों में 204 रन बनाकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा रखी है, तो दूसरी तरफ अजेय रथ पर सवार श्रीलंका की अनुशासित गेंदबाजी। भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होने वाले इस नॉकआउट मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

IND-A vs SL-A Today Rising Stars Asia Cup Match Preview, Playing 11, and Head-to-Head Live Streaming details
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
वैभव की विस्फोटक फॉर्म भारत की सबसे बड़ी ताकत
तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-ए ने ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। नेपाल के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद पाकिस्तान-ए से मिली 48 रनों की हार ने टीम को थोड़ा झकझोरा जरूर था, लेकिन यूएई के खिलाफ पिछले मुकाबले में भारत ने ऐतिहासिक वापसी की। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों पर नाबाद 204 रनों की अद्भुत पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 250 रनों का लक्ष्य 15 ओवर के भीतर ही हासिल कर लिया। हालांकि, नॉकआउट मुकाबले से पहले रिंकू सिंह, प्रभसिमरन सिंह और आयुष बदोनी जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों की फॉर्म और हर्षित राणा की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण का बीच के ओवरों में अनुशासन टीम के लिए अहम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND-A vs SL-A Today Rising Stars Asia Cup Match Preview, Playing 11, and Head-to-Head Live Streaming details
श्रीलंका-ए की टीम - फोटो : SLC Twitter
अजेय श्रीलंका-ए की स्पिन तिकड़ी से बचना बड़ी चुनौती
दूसरी ओर, पवन रत्नायके की कप्तानी में श्रीलंका-ए टूर्नामेंट की सबसे संतुलित टीम नजर आ रही है। ग्रुप-ए में अफगानिस्तान-ए, हॉन्गकॉन्ग और बांग्लादेश-ए को हराकर श्रीलंका अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची है। लंकाई टीम की असली ताकत उनकी कसी हुई स्पिन गेंदबाजी है, जिसकी कमान वानुजा सहान और विजयकांत व्यासकांत संभाल रहे हैं। बल्लेबाजी में निशान मदुष्का और लसिथ क्रूसपुले ने टीम को लगातार मजबूत शुरुआत दिलाई है।

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में श्रीलंका ए का अब तक का सफर

तारीख

मुकाबला

नतीजा

19 नवंबर 2026

श्रीलंका ए बनाम अफगानिस्तान ए

श्रीलंका ए 6 विकेट से जीता

21 नवंबर 2026

श्रीलंका ए बनाम हांगकांग, चीन

श्रीलंका ए 24 रन से जीता

23 नवंबर 2026

श्रीलंका ए बनाम बांग्लादेश ए

श्रीलंका ए 7 विकेट से जीता

26 नवंबर 2026

श्रीलंका ए बनाम भारत ए (सेमीफाइनल)

मुकाबला आज, दोपहर 3:30 बजे


राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत ए का अब तक का सफर

तारीख

मुकाबला

नतीजा

20 नवंबर 2026

भारत ए बनाम नेपाल

भारत ए 306 रन से जीता

22 नवंबर 2026

पाकिस्तान ए बनाम भारत ए

पाकिस्तान ए 48 रन से जीता

24 नवंबर 2026

यूएई बनाम भारत ए

भारत ए 7 विकेट से जीता

26 नवंबर 2026

भारत ए बनाम श्रीलंका ए (सेमीफाइनल)

मुकाबला आज, दोपहर 3:30 बजे

विज्ञापन

IND-A vs SL-A Today Rising Stars Asia Cup Match Preview, Playing 11, and Head-to-Head Live Streaming details
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: किसका पलड़ा भारी?
50 ओवर के फॉर्मेट में हालिया आंकड़े भारत-ए के पक्ष में हैं। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच लिस्ट-ए मुकाबलों में भारत ने दो मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को एक जीत मिली है (एक मैच टाई रहा जिसे श्रीलंका ने सुपर ओवर में जीता और एक बेनतीजा रहा)। आखिरी बार जून 2026 में दांबुला में हुई ट्राई-सीरीज के फाइनल में भारत-ए ने श्रीलंका-ए को 66 रनों से करारी शिकस्त दी थी।

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच पिछले पांच मुकाबले (वनडे में)

तारीख

मुकाबले का नतीजा

21 जून 2026

भारत ए 66 रन से जीता

15 जून 2026

मैच टाई, सुपर ओवर में श्रीलंका ए जीता

9 जून 2026

भारत ए 8 रन से जीता

15 जून 2019

श्रीलंका ए सात विकेट से जीता (14 गेंद शेष)

14 जून 2019

मैच बेनतीजा रहा

IND-A vs SL-A Today Rising Stars Asia Cup Match Preview, Playing 11, and Head-to-Head Live Streaming details
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : Twitter
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
दोहा की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, लेकिन खेल आगे बढ़ने के साथ यहां स्पिनरों को मदद मिलती है। ऐसे में दोनों टीमें अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग-11 के साथ उतरेंगी

भारत-ए (संभावित XI): अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान।

श्रीलंका-ए (संभावित XI): लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुष्का (विकेटकीपर), पवन रत्नायके (कप्तान), निपुन धनंजय, जनिथ लियानागे, वानुजा सहान, लाहिरू समरकून, रविंदु फर्नांडो, दुलज समुदिथा, विजयकांत व्यासकांत।

पावरप्ले में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी का सामना जब वानुजा सहान की फिरकी से होगा, तो दोहा की शाम और भी रोमांचक हो उठेगी।

मैच में इन बल्लेबाजों पर रहेंगी नजरें (हालिया आंकड़े)

खिलाड़ी

टीम

मैच

रन

औसत

स्ट्राइक रेट

वैभव सूर्यवंशी

भारत ए

7

438

62.57

229.31

तिलक वर्मा

भारत ए

7

422

70.33

79.32

लसिथ क्रूसपुले

श्रीलंका ए

5

273

54.60

111.88

पवन रत्नायके

श्रीलंका ए

5

208

52.00

111.82


मैच में इन गेंदबाजों पर रहेंगी नजरें (हालिया आंकड़े)

खिलाड़ी

टीम

मैच

विकेट

इकोनॉमी

स्ट्राइक रेट

अरशद खान

भारत ए

5

11

5.48

22.00

सूर्यांश शेडगे

भारत ए

9

10

5.89

31.80

वानुजा सहान

श्रीलंका ए

9

12

3.87

39.25

विजयकांत व्यासकांत

श्रीलंका ए

9

12

4.63

33.91

IND-A vs SL-A Today Rising Stars Asia Cup Match Preview, Playing 11, and Head-to-Head Live Streaming details
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter
इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण से जुड़ी जानकारी

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच यह मुकाबला कब खेला जाएगा?
यह सेमीफाइनल मैच आज यानी गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को खेला जाएगा।

यह मैच किस मैदान पर आयोजित किया जा रहा है?
यह मुकाबला दोहा (कतर) के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय समयानुसार मैच कितने बजे शुरू होगा?
मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे (स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे) शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा।

टीवी पर इस मैच का लाइव प्रसारण कहां देख सकते हैं?
भारत में इस टूर्नामेंट के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। आप Sony Sports 1, Sony Sports 2 और Sony Sports 3 चैनलों पर मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

मोबाइल या लैपटॉप पर लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (SonyLIV) एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा आप Amarujala.com पर भी मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स और खबरें पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed