Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET December 2026 Exam City Slip Released by NTA: Check CBT Schedule & Download Details

एनटीए: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, 14 से 21 दिसंबर तक एग्जाम

Thu, 26 Nov 2026 11:03 AM IST
आकाश कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 26 Nov 2026 11:03 AM IST
सार

एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। 14 से 18 और 21 दिसंबर को होने वाली सीबीटी परीक्षा के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि एडमिट कार्ड अलग से बाद में जारी होंगे।
 

विज्ञापन
UGC NET December 2026 Exam City Slip Released by NTA: Check CBT Schedule & Download Details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और फिर 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। एनटीए के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी हो गई है। अभ्यर्थी अब अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट से सिटी सेंटर स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

गौरतलब है कि परीक्षा शहर सूचना पर्ची एडमिट कार्ड नहीं है। यह केवल उस शहर के बारे में अग्रिम जानकारी देती है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए एडमिट कार्ड बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार को 'परीक्षा शहर सूचना पर्ची' डाउनलोड करने में कठिनाई आती है तो वे एनटीए हेल्पडेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ईमेल कर सकते हैं।

विज्ञापन

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा कब होगी?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) देश भर के केंद्रों पर 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 परीक्षा आयोजित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की विषयवार परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके लिए दो पालियां तय की गई हैं। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।  

एनटीए ने 19 नवंबर को सार्वजनिक सूचना जारी कर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया था। विषयवार परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 14 दिसंबर को पहली पाली में इतिहास, पाली, प्राकृत, तुलनात्मक साहित्य और लोक प्रशासन की परीक्षा होगी। 

एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से जुड़े नए अपडेट, दिशा-निर्देश और अन्य सूचनाओं के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। एनटीए के अनुसार, यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 के लिए कुल 9,75,505 अभ्यर्थियों ने आवेदन शुल्क का भुगतान किया है।


बीते दिनों नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार का अवसर दिया था। आवेदन में संशोधन के लिए करेक्शन विंडो 2 नवंबर से खोली गई थी। अभ्यर्थियों के पास 4 नवंबर 2026 को रात 11 बजकर 50 मिनट तक अपने आवेदन पत्र में दर्ज विवरण में जरूरी बदलाव का अवसर था। इस दौरान कई अभ्यर्थियों ने अपने दस्तावेजों के आधार पर आवेदन पत्र में सुधार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed