{"_id":"6b0957c413e3a9d65c09dc0a","slug":"video-loader-hit-motorcycle-in-ambedkar-nagar-one-youth-death-and-two-others-injured-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में एनएचआई के लोडर ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में एनएचआई के लोडर ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल
अंबेडकरनगर में मालीपुर के सैदपुर भितरी के पास शुक्रवार सुबह एनएच की तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गौरव तिवारी 18 की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक दिवाकर और वैभव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का उपचार राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, कैथी निवासी गौरव तिवारी शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपनी बहन की विदाई का सामान लेने अकबरपुर जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ दिवाकर और वैभव भी सवार थे। तीनों सैदपुर भितरी में रामदास मड़ईया के पास पहुंचे थे, तभी अकबरपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बोलेरो के नीचे जा घुसी और पीछे बैठे गौरव उसके नीचे फंस गए। बोलेरो उन्हें करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। वहीं, बाइक सवार दिवाकर (20) और वैभव (22) सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसपी डॉ.तेजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।