{"_id":"6b0868c9493ae5636c0fa2d0","slug":"dap-shortage-persists-farmers-in-distress-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-169934-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नहीं दूर हो रहा डीएपी का संकट, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नहीं दूर हो रहा डीएपी का संकट, किसान परेशान
विज्ञापन
क्रय विक्रय समिति अकबरपुर। संवाद
अंबेडकरनगर। रबी फसल के सीजन के बीच डीएपी की किल्लत ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। किसान खाद के लिए सहकारी समितियों से लेकर निजी दुकानों तक भटकने को मजबूर हैं। सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण उन्हें महंगे दामों पर बाजार से खाद खरीदनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में सहकारी समितियों पर डीएपी खाद खत्म हो गई। इससे कई किसान खाली हाथ वापस लौट गए।
पिगिरियावां, मुस्तफाबाद व बरियावन समिति पर डीएपी खत्म
पिगिरियावां सहकारी समिति में 1540 बोरी यूरिया मौजूद है, लेकिन डीएपी समाप्त हो चुकी है। सचिव अनिल चतुर्वेदी ने इसकी पुष्टि की। मुस्तफाबाद सहकारी समिति में 500 बोरी यूरिया और 287 बोरी एनपीके उपलब्ध है। यहां भी डीएपी खत्म हो गई है और इसकी मांग की गई है, ये बात सचिव सत्यनारायण यादव ने बताई। सुलेमपुर के बरियावन सहकारी समिति में किसान डीएपी लेने पहुंचे थे लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पाई। सचिव दुर्गेश ने बताया कि डीएपी के लिए चेक लगा दिया गया है। शुक्रवार को खाद आने की उम्मीद है। इस समिति में 250 बोरी एनपीके और 450 बोरी यूरिया उपलब्ध मिली।
सहकारी समिति सिझौली पर डीएपी नहीं
सहकारी समिति सिझौली के भवन की छत का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। दोपहर 12:00 बजे समिति पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि यूरिया और एनपीके खाद है लेकिन डीएपी समाप्त हो गई है। खाद लेने के लिए नए स्थान जलालपुर मुख्य मार्ग पर गोदाम पर ताला बंद मिला। बाहर एक बाइक खड़ी थी। बगल सैलून की दुकान में पूछने पर बताया गया कि यहीं पर खाद का वितरण कराया जाता है। कर्मचारी किसी काम से गए हैं। ऐसे में खाद लेने आने वाले किसान रामतीरथ, जयराम मायूस होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
कुछ समितियों पर राहत
भीटी सहकारी समिति में 576 बोरी यूरिया और 110 बोरी डीएपी उपलब्ध है। यह जानकारी सचिव नीरज त्रिपाठी ने दी। कल्याणपुर समिति पर 30 बोरी डीएपी और 250 बोरी यूरिया मौजूद मिली। सचिव रजनीश मिश्रा ने इसकी जानकारी दी। सिकंदरपुर समिति पर एनपीके, यूरिया और डीएपी खाद का वितरण किया जा रहा था। सचिव सुरेश चंद ने बताया कि केवल 40 बोरी डीएपी बची है। यहां भी शुक्रवार को डीएपी की नई खेप आने की संभावना है। क्रय विक्रय समिति अकबरपुर पर सुबह 11:30 बजे कर्मचारी मौजूद थे। यहां किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा था। यहां मौके पर डीएपी 314 बोरी, एनपीके 38 बोरी और यूरिया 492 बोरी वितरण के लिए मिली।
समितियों पर भेजी जाएगी डीएपी
लक्ष्य से अधिक डीएपी की आपूर्ति कराई जा चुकी है। अयोध्या से 750 एमटी डीएपी की रैक शुक्रवार को पहुंच जाएगी। जिन समितियों पर डीएपी की उपलब्धता नहीं है, वहां भेजी जाएगी।
राघवेंद्र शुक्ला, एआर कोऑपरेटिव