{"_id":"6b08718e30846ddb7e0e8450","slug":"video-shuklaganj-theft-at-a-school-that-had-been-closed-for-four-months-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: चार महीने से बंद स्कूल में चोरी, हैंडपंप तक उखाड़ ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: चार महीने से बंद स्कूल में चोरी, हैंडपंप तक उखाड़ ले गए
कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के सरैया गांव स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में चोरों ने मुख्य गेट और कमरों के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। चोर स्कूल से गैस सिलिंडर, रसोई के बर्तन, नौ छत के पंखे, एलईडी बल्ब, दो सिलाई मशीनें, खेल सामग्री और मोटर समेत हैंडपंप तक उखाड़ ले गए। घटना की जानकारी 26 नवंबर को स्कूल खुलने पर हुई। इंचार्ज अध्यापिका ने पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी है।
स्कूल की इंचार्ज अनुराधा विश्नोई ने बताया कि 31 अगस्त को बाढ़ आने के कारण स्कूल के सभी 32 बच्चों को सरैया प्राथमिक स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद से उच्च प्राथमिक स्कूल बंद था। 26 नवंबर को स्कूल खोला गया और बच्चे पढ़ने पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों के ताले भी टूटे थे और सामान गायब था। उन्होंने बताया कि स्कूल परिसर में ताश की गड्डी भी मिली है। आशंका है कि स्कूल बंद रहने के दौरान यहां जुआ खेलने वालों का आना-जाना रहा होगा। इंचार्ज अध्यापिका ने कोतवाली गंगाघाट में शिकायत करने के साथ ही शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।