Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former CJI Gavai Says Supreme Court Collegium Now Questionable, Writes To President

'एक समुदाय को ही मिल रही तरजीह': पूर्व सीजेआई गवई का राष्ट्रपति को पत्र, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम पर लगाए आरोप

Fri, 27 Nov 2026 02:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 27 Nov 2026 02:34 PM IST
सार

पूर्व सीजेआई बीआर गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने नियुक्तियों में एक समुदाय को तरजीह मिलने का आरोप लगाया है। पत्र में उन्होंने क्या-क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में।

विज्ञापन
Former CJI Gavai Says Supreme Court Collegium Now Questionable, Writes To President
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेजियम की हालिया सिफारिशों में केवल एक समुदाय को तरजीह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कॉलेजियम की कार्यप्रणाली अब सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति से दखल की मांग क्यों की?
न्यायमूर्ति गवई ने राष्ट्रपति से कॉलेजियम की हालिया सिफारिशों में दखल देने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में संसद के आंकड़ों का भी हवाला दिया है। यह पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भी भेजा गया है।
विज्ञापन


किन वर्गों को नहीं मिल रहा पर्याप्त प्रतिनिधित्व?
न्यायमूर्ति गवई ने आरोप लगाया कि कॉलेजियम की हालिया सिफारिशों में एक ही समुदाय को फायदा पहुंचाया जा रहा है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, महिलाओं और अन्य अगड़ी जातियों के उम्मीदवारों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कार्तिगई दीपम विवाद: मुख्य मामले की सुनवाई नहीं करेगा सुप्रीम कोर्ट; 20 नवंबर के आदेश के पालन पर ही रहेगा फोकस

उन्होंने संसद के आंकड़ों का हवाला देते हुए लिखा, '2018 से अब तक उच्च न्यायालयों में नियुक्त किए गए 715 न्यायाधीशों में केवल 22 अनुसूचित जाति, 16 अनुसूचित जनजाति, 89 अन्य पिछड़ा वर्ग और 37 अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। चार में से तीन न्यायाधीश सामान्य वर्ग से हैं'।

नियुक्तियों में किस वर्ग का कितना हिस्सा रहा?
न्यायमूर्ति गवई ने कहा कि जनवरी 2021 से जनवरी 2026 के बीच करीब 80 फीसदी नियुक्तियां अगड़े समुदायों से हुईं। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग को 14 फीसदी से भी कम हिस्सेदारी मिली।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पांच फीसदी से कम आबादी वाला एक समुदाय सुप्रीम कोर्ट की 40 फीसदी से अधिक सीटों पर काबिज है। उन्होंने इस स्थिति को 'लगातार बढ़ती और अब माफ नहीं की जा सकने वाली स्थिति' बताया।

न्यायाधीशों के तबादलों पर क्या कहा?
न्यायमूर्ति गवई ने न्यायाधीशों के तबादलों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, 'छोटे उच्च न्यायालयों में भेजे गए मुख्य न्यायाधीशों को अब एक प्रमुख उच्च न्यायालय के लिए सिफारिश की जा रही है, जबकि योग्य मुख्य न्यायाधीश को रास्ता बनाने के लिए वहां से हटा दिया गया'। 


ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट अपडेट: रामायण फिल्म के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से शीर्ष अदालत ने किया इनकार

फैसलों में अपनी भूमिका भी मानी?
न्यायमूर्ति गवई ने माना कि इन फैसलों के समय वह खुद भी कॉलेजियम का हिस्सा थे। उन्होंने कहा, 'इस विफलता में हम सभी की कुछ न कुछ जिम्मेदारी है'। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे की वजह बताने से इनकार किया। उन्होंने इसके लिए उचित प्रक्रिया और मर्यादा का हवाला दिया।

कॉलेजियम की जवाबदेही पर क्या कहा?
न्यायमूर्ति गवई ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में यह भी कहा कि कॉलेजियम को प्राथमिकता मिलने का मतलब यह नहीं है कि वह जवाबदेही से मुक्त हो गया है। उन्होंने कहा कि इससे संविधान की रक्षा करने की अनुच्छेद 124(2) के तहत उसकी जिम्मेदारी भी खत्म नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed