{"_id":"6b0957bb85f9dd2abe0ea619","slug":"video-chamba-roadside-illegal-parking-drivers-association-action-demand-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा में सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग से बढ़ी परेशानी, ड्राइवर कल्याण संघ ने उठाई कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग से बढ़ी परेशानी, ड्राइवर कल्याण संघ ने उठाई कार्रवाई की मांग
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Nov 2026 03:43 PM IST
Link Copied
शहर के नए बस अड्डे, भद्रम, करियां और चौंतड़ा के पास सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े किए जा रहे वाहनों के कारण अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ऑल ड्राइवर कल्याण संघ ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
संघ के जिला अध्यक्ष मनोज टंडन सहित कैलाश चंद और रोशन लाल ने कहा कि सड़क किनारे वाहन खड़े होने से मार्ग संकरा हो जाता है। इससे विशेषकर बड़े वाहनों के चालकों को आवाजाही में दिक्कतें आती हैं। कई बार सड़क पर पर्याप्त जगह नहीं मिलने के कारण वाहनों को निकालने में देरी होती है। इससे पीछे से आने वाले वाहन चालकों के साथ विवाद की स्थिति भी बन जाती है।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि बेतरतीब पार्किंग के कारण वाहन चालकों का समय बर्बाद होता है और सड़क पर दुर्घटना होने का अंदेशा भी बना रहता है। संकरे मार्ग से बड़े वाहनों को निकालना काफी मुश्किल हो जाता है।
उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की कि चिह्नित स्थानों पर अवैध और बेतरतीब पार्किंग करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं, ताकि वाहन चालकों और आम लोगों को परेशानी न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।