Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Violation of Deepam Lighting Order Temple Trust Board Suspend Committee Take Over Administration

'सख्ती से निपटने का समय आ गया': दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की विजय सरकार को फटकार; मंदिर ट्रस्ट बोर्ड निलंबित

Fri, 27 Nov 2026 03:36 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 27 Nov 2026 03:36 PM IST
सार

तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम जलाने के आदेश का पालन नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट ने विजय सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने इसे प्रथम दृष्टया अवमानना मानते हुए राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं। मंदिर ट्रस्ट बोर्ड को निलंबित कर दो सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जजों को प्रशासन सौंपा गया है। अदालत ने कहा कि अब सख्त हाथों से निपटने का वक्त आ गया है। आखिर सरकार ने आदेश क्यों नहीं माना? आइए, मामले को विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Supreme Court Violation of Deepam Lighting Order Temple Trust Board Suspend Committee Take Over Administration
सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर ट्रस्ट बोर्ड को क्यों निलंबित किया? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की विजय सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने कहा कि अब स्थिति से सख्त हाथों से निपटने का वक्त आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को अवमानना के नोटिस जारी किए हैं। साथ ही मंदिर के ट्रस्टी बोर्ड को निलंबित कर दिया है। मंदिर का प्रबंधन अपने हाथ में लेने के लिए दो सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जजों को रिसीवर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने विजय सरकार को क्यों लगाई फटकार?
न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल पंचोली की पीठ ने कहा कि राज्य सरकार का रवैया प्रथम दृष्टया सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना है। पीठ ने इस मामले में अपना दुख और नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में सबसे पहले उसके मन में 'काश' शब्द आता है। अदालत ने चेतावनी दी कि संवैधानिक अव्यवस्था पैदा करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पीठ ने यह भी कहा कि राज्य के कार्यकारी अधिकारी अपने राजनीतिक आकाओं के निर्देश पर काम कर रहे हैं। अदालत के मुताबिक, इस मामले में प्रथम दृष्टया अवमानना का मामला बनता है।
विज्ञापन


आखिर दीपम जलाने के आदेश का पालन क्यों नहीं हुआ?
सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को आदेश दिया था कि 24 नवंबर को तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून पत्थर के स्तंभ पर एक बार के लिए पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाया जाए। यह अंतरिम व्यवस्था थी। लेकिन निर्धारित स्थान पर दीप नहीं जलाया गया। इसके बजाय उच्छि पिल्लैयार मंदिर के पास स्थित दीप मंडपम में दीप जलाया गया। अदालत ने इसे अपने आदेश का पालन नहीं करना माना। इसी मामले में पहले मदुरै के जिला कलेक्टर ने मद्रास हाईकोर्ट के सामने आदेश का पालन सुनिश्चित कराने का भरोसा दिया था। इसके बावजूद आदेश के मुताबिक दीप नहीं जलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर का प्रशासन किन दो जजों को सौंपा गया?
सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर के ट्रस्टी बोर्ड को निलंबित करते हुए दो सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जजों को रिसीवर नियुक्त किया है। इनमें न्यायमूर्ति एसवी वैद्यनाथन और न्यायमूर्ति वी. पार्थिबन शामिल हैं। अब दोनों जज मंदिर के प्रबंधन और प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे। अदालत ने यह कदम आदेश के पालन में हुई विफलता के बाद उठाया है। इससे पहले अदालत ने जिला कलेक्टर के रवैये पर भी नाराजगी जताई थी। पीठ ने कहा था कि व्यापक अधिकार होने के बावजूद कलेक्टर ने आदेश का पालन नहीं होने की जिम्मेदारी मंदिर प्रशासन पर डालने की कोशिश की।


27 नवंबर को दीप जलाने के लिए क्या दिए गए निर्देश?
सुप्रीम कोर्ट ने 27 नवंबर को दीपथून स्तंभ पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा है कि इस आयोजन में हर श्रद्धालु हिस्सा ले सकेगा। इसके लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तैनाती का आदेश दिया गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि दीप दरगाह से कम से कम 50 मीटर की दूरी पर जलाया जाए। पुलिस को दरगाह और उसके परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया है। अदालत ने तमिलनाडु के प्रशासनिक हालात को संवैधानिक अव्यवस्था की स्थिति बताया है। अब इस मामले में राज्य सरकार और अधिकारियों की जवाबदेही पर भी अदालत की नजर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed