{"_id":"6b0433af9ac8d70a9e0c9929","slug":"video-chamba-district-level-powerpoint-competition-held-at-bachat-bhawan-54-youths-participated-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: बचत भवन में हुई जिला स्तरीय पावर पॉइंट प्रतियोगिता, 54 युवाओं ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: बचत भवन में हुई जिला स्तरीय पावर पॉइंट प्रतियोगिता, 54 युवाओं ने लिया भाग
चंबा। माय भारत चंबा की ओर से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के चैलेंज ट्रैक को लेकर बचत भवन में जिला स्तरीय पावर पॉइंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 54 युवाओं ने भाग लेकर जलवायु सुरक्षा, सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और सतत पर्वतीय विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के आधार पर छह प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता का विषय जलवायु सुरक्षा, सीमावर्ती क्षेत्र एवं सतत पर्वतीय विकास रहा। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मूल्यांकन समिति के अध्यक्ष की भूमिका भी निभाई। वहीं, एसडीएम चंबा चिराग शर्मा ने उनकी उपस्थिति में समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली।मूल्यांकन समिति में जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा, पर्वतारोहण प्रशिक्षक एवं विषय विशेषज्ञ पंकज महंत, राजकीय महाविद्यालय चंबा के सहायक प्राध्यापक अविनाश और राजकीय मिलेनियम पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रवक्ता अरुण सेठ शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।