{"_id":"6b03dd613954fcf3020f11a1","slug":"video-aimim-workers-responded-to-azam-khans-statement-by-eating-hyderabadi-biryani-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"आजम खां के बयान पर एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं हैदराबादी बिरयानी खाकर दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां के बयान पर एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं हैदराबादी बिरयानी खाकर दिया जवाब
Vimal Sharma
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:59 AM IST
Link Copied
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां द्वारा हैदराबादी बिरयानी को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता हाजी शहजाद खान ने अपने आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों को हैदराबादी बिरयानी की दावत दी।
मीडिया से बातचीत करते हुए एआईएमआईएम के बिजनौर और हापुड़ जिलों के प्रभारी हाजी शहजाद खान ने कहा कि जेल में रहने के कारण संभवतः आजम खां यह भूल गए हैं कि क्षेत्र की जनता को क्या स्वाद पसंद है। उन्होंने जौहर विश्वविद्यालय के मामले का जिक्र करते हुए दावा किया कि जब मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट आया था, तब एआईएमआईएम के कार्यकर्ता ही सबसे पहले समर्थन में उतरे थे और प्रदेश भर के जिलाधिकारी मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।