Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   They started speaking bit too much CJI reprimands judges says they only concerned with allowances and perks

'ये कुछ अधिक ही मुखर होने लगे हैं': सीजेआई ने जजों को लगाई फटकार, कहा- इन्हें केवल भत्ते और फायदे की चिंता

Mon, 23 Nov 2026 06:17 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 23 Nov 2026 06:17 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों के कामकाज और उनकी ओर से लगातार उठाई जा रही सेवा संबंधी मांगों पर नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि न्यायिक अधिकारी हर समय वेतन-भत्तों, सुविधाओं और सेवा लाभों के बारे में सोचते रहते हैं। अदालत के सामने यह मामला केरल में जिला जजों की सीधी भर्ती से जुड़ा है।

विज्ञापन
They started speaking bit too much CJI reprimands judges says they only concerned with allowances and perks
चीफ जस्टिस सूर्यकांत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को न्यायिक अधिकारियों के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों में अनुशासन की कमी दिखाई दे रही है और वे लगातार अपनी सुविधाओं, वेतन-भत्तों और सेवा से जुड़े लाभों की मांग उठाते रहते हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि न्यायपालिका में अनुशासन बनाए रखना बेहद जरूरी है। इस पीठ में  सीजेआई सूर्यकांत के अलावा जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना शामिल थे। पीठ ने सुनवाई के दौरान न्यायिक अधिकारियों की ओर से बार-बार अपनी सेवा शर्तों को लेकर आवेदन दाखिल करने पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन


'हर वक्त सुविधाओं के बारे में ही सोच रहे हैं'
सीजेआई सूर्यकांत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि न्यायिक अधिकारी अब अपनी मांगों को लेकर कुछ ज्यादा ही मुखर हो रहे हैं। उन्होंने कहा, 'उन्हें हर समय यही चिंता रहती है कि उन्हें कौन-सी सुविधाएं मिल रही हैं, कौन-से सेवा लाभ दिए जा रहे हैं, उनकी सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाई जा रही है या नहीं और उन्हें दूसरी सुविधाएं मिलेंगी या नहीं।' मुख्य न्यायाधीश ने आगे कहा कि अदालतों के कामकाज और न्यायिक अधिकारियों की दिनभर की गतिविधियों से न्यायपालिका अनजान नहीं है। ऐसा नहीं है कि न्यायाधीश अपने चैंबर में बैठकर सिर्फ कॉफी पी रहे हैं और काम नहीं कर रहे हैं। अदालतों में कितना काम हो रहा है, इसकी पूरी जानकारी है। इसके बावजूद बार-बार सुविधाओं को लेकर आवेदन दाखिल करना अनुशासनहीनता को दर्शाता है।
विज्ञापन


केरल में जिला जजों की भर्ती से जुड़ा है मामला
सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी केरल में जिला जजों की सीधी भर्ती से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान आई। यह भर्ती वकीलों के लिए आरक्षित सीधे भर्ती वाले कोटे के तहत की जा रही है। विवाद इस बात को लेकर है कि क्या ऐसे न्यायिक अधिकारी, जो पहले वकालत कर चुके हैं, अपने वकालत के अनुभव के आधार पर इस कोटे के तहत जिला जज बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दिल्ली में थाने के अंदर खूनखराबा: पांच पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, बाइक लूटकर भागा हमलावर; हुआ एनकाउंटर

संविधान के अनुच्छेद 233 में क्या है प्रावधान?
संविधान के अनुच्छेद 233(2) के मुताबिक, जिला जज के पद पर सीधे नियुक्ति पाने के लिए किसी वकील के पास कम से कम सात साल का वकालत का अनुभव होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित हाईकोर्ट की सिफारिश भी आवश्यक है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को यह तय करना है कि पहले वकालत कर चुके न्यायिक अधिकारी अपने पुराने अनुभव का इस्तेमाल करके वकीलों के लिए निर्धारित कोटे में नियुक्ति पाने का दावा कर सकते हैं या नहीं। इसी कानूनी विवाद की सुनवाई के दौरान अदालत ने न्यायिक अधिकारियों की ओर से सेवा लाभ और सुविधाओं को लेकर लगातार उठाई जा रही मांगों पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed