{"_id":"6b03e4f5bb741224fc095273","slug":"video-kullu-bjp-protest-jagat-singh-negi-army-remark-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू भाजपा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू भाजपा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का पुतला फूंका
Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:33 PM IST
Link Copied
प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की भारतीय सेना के खिलाफ कथित टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में भारतीय जनता पार्टी और भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।
प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता रथ मैदान ढालपुर में एकत्रित हुए। यहां पुतला दहन करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और ढालपुर चौक पहुंचे। चौक पर प्रदेश सरकार और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन में भाजयुमो पदाधिकारियों के साथ पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, भाजपा पदाधिकारी दानवेंद्र सिंह, अखिलेश कपूर, नरोत्तम ठाकुर, भीमसेन, नवल नेगी, रेखा गुलेरिया और विंदिया सूद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं नेता शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।