Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun Two and a half year old child dies due to the cold family was living in an incomplete house

जालौन: ठंड से ढाई वर्षीय मासूम की मौत, अधूरे आवास में रह रहा था परिवार, आरोप- किस्त के लिए मांगे थे 20 हजार

Thu, 19 Nov 2026 11:05 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 19 Nov 2026 11:05 AM IST
सार

Jalaun News: एट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इगुई खुर्द में अधूरे आवास में रह रहे एक गरीब मजदूर परिवार के ढाई वर्षीय मासूम की ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों ने ग्राम प्रधान और पंचायत मित्र पर आवास की दूसरी किस्त जारी कराने के एवज में 20 हजार रुपये मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Jalaun Two and a half year old child dies due to the cold family was living in an incomplete house
मृतक मासूम की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन जिले में एट थाना क्षेत्र के ग्राम इगुई खुर्द में ढाई वर्षीय बालक की मौत से गांव में शोक छा गया। परिजनों का आरोप है कि आवास की दूसरी किस्त जारी कराने के लिए 20 हजार रुपये मांगे गए थे। आर्थिक तंगी के चलते रकम नहीं दे सके, जिससे मकान अधूरा रह गया। उनका कहना है कि अधूरे घर में ठंड लगने से मासूम की मौत हो गई।

विज्ञापन

गांव निवासी इरफान पुत्र नन्हे खान मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके चार बच्चों में सबसे छोटा ढाई वर्षीय रहमान था। परिजनों के मुताबिक, रुकसार के नाम से आवास स्वीकृत हुआ था। करीब डेढ़ माह पहले पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये मिले थे, जिससे मकान का कुछ निर्माण कराया गया।

विज्ञापन





ठंड लगने से रात में हो गई रहमान की मौत
इरफान का आरोप है कि दूसरी किस्त जारी कराने के लिए ग्राम प्रधान और पंचायत मित्र से संपर्क किया, तो 20 हजार रुपये की मांग की गई। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह रकम नहीं दे सके और मकान अधूरा रह गया। परिजनों का कहना है कि अधूरे मकान में ठंड लगने से रात में रहमान की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed