Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra: Attempt made to run over a police officer with a car; the perpetrator fled after three shots were fire

कांगड़ा: पुलिस कर्मचारी को कार से कुचलने का प्रयास, तीन फायर करने पर भागा अपराधी

Thu, 19 Nov 2026 10:16 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/पालमपुर (कांगड़ा)।
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/पालमपुर (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Nov 2026 10:16 AM IST
सार

 इंदौरा न्यायालय की ओर से उद्घोषित अपराधी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने कार चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में कार के पहियों पर तीन फायर किए और करीब छह किलोमीटर पीछा करने के बाद अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Kangra: Attempt made to run over a police officer with a car; the perpetrator fled after three shots were fire
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के इंदौरा न्यायालय की ओर से उद्घोषित अपराधी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने कार चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। पुलिस ने आत्मरक्षा में कार के पहियों पर तीन फायर किए और करीब छह किलोमीटर पीछा करने के बाद अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। घटना 17 नवंबर को खलेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास हुई। पालमपुर पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 157/26 के अनुसार पुलिस जिला नूरपुर के पीओ सेल में कार्यरत आरक्षी विशाल राणा और सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार उद्घोषित अपराधी मजू निवासी रोड़ी, डाकघर ठाकुरद्वारा तहसील पालमपुर की तलाश में थे। मजू पर भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

पिस्तौल से कार के टायरों पर तीन गोलियां चलाईं
इंदौरा न्यायालय ने 3 दिसंबर 2024 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। मंगलवार को पुलिस टीम ने खलेट में मजू को कार में सोया हुआ पाया। पहचान बताने पर मजू ने भागने की कोशिश की और आरक्षी विशाल राणा पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। कार के धक्के से विशाल जमीन पर गिर गए और गाड़ी का अगला टायर उनके पैरों पर से निकल गया। इस दौरान अपनी जान बचाने के लिए विशाल ने अपनी पिस्तौल से कार के टायरों पर तीन गोलियां चलाईं। गोलियां लगने के बावजूद मजू गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। घायल अवस्था में भी विशाल राणा और संतोष कुमार ने अपनी निजी गाड़ी से मजू का पीछा किया। करीब पांच से छह किलोमीटर दूर सिद्धपुर श्मशान घाट के पास मोड़ पर मजू को काबू कर लिया गया। उसकी गाड़ी के दोनों टायर पंक्चर पाए गए। इस घटना में आरक्षी विशाल राणा और सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार को हाथों और पैरों में चोटें आई हैं। पुलिस कर्मियों की शिकायत पर थाना पालमपुर में मजू के खिलाफ बीएनएस की धारा 132 और 121(1) के तहत अभियोग संख्या 157/26 दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed