{"_id":"6afe7ca98dd2bb8d550d22fc","slug":"road-accident-biker-dies-after-being-run-over-by-a-private-bus-in-una-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: निजी बस के नीचे आने से बाइक सवार युवक की मौत, देखें वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऊना: निजी बस के नीचे आने से बाइक सवार युवक की मौत, देखें वीडियो
Thu, 19 Nov 2026 10:06 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Nov 2026 10:06 AM IST
सार
निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर बाहर निकल रहा था।
विज्ञापन
निजी बस के नीचे आने से बाइक सवार युवक की मौत।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर के सब्जी मंडी के समीप इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से बाइक पर पेट्रोल भरवाकर बाहर निकल रहा युवक निजी बस की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार की गंभीर चोटें लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मपाल (निवासी लोअर अरनियाला) पुत्र भगत राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार धर्मपाल 19 नवंबर को अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए सब्जी मंडी के समीप स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पहुंचा था।
विज्ञापन
पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही वह पंप से बाहर निकल रहा था, उसी दौरान ऊना से गगरेट की ओर जा रही निजी शीतल बस की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार की जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना ऊना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इससे पहले घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
