Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Bodies of two youths found near railway tracks two broken mobile phones discovered during a search

औरैया: रेलवे ट्रैक के पास मिले दो युवकों के शव, तलाशी में मिले दो टूटे मोबाइल, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस

Thu, 19 Nov 2026 12:07 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 19 Nov 2026 12:07 PM IST
सार

Auraiya News: अछल्दा क्षेत्र में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर गुरुवार सुबह धारा का पूर्वा गांव के पास अलग-अलग खंभों के समीप दो अज्ञात युवकों के शव पड़े मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Auraiya Bodies of two youths found near railway tracks two broken mobile phones discovered during a search
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर गुरुवार सुबह दो अज्ञात युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों शव रेलवे ट्रैक के किनारे अलग-अलग खंभों के पास पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर धारा का पूर्वा गांव के पास गुरुवार सुबह करीब नौ बजे स्टेशन मास्टर ने थाना पुलिस को मेमो भेजकर दो शव पड़े होने की सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, मुन्नालाल और मेवालाल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान खंभा नंबर 1112/3 के पास एक युवक का शव मिला, जबकि दूसरा शव कुछ दूरी पर खंभा नंबर 1112/10 के पास पड़ा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवकों की उम्र करीब 30 से 31 वर्ष के बीच है। एक युवक ने स्लेटी रंग की फुल बाजू टीशर्ट, काली जैकेट और काला लोअर पहन रखा था।

विज्ञापन





दोनों की शिनाख्त कराने के प्रयास
वहीं, दूसरे ने काले-सफेद रंग की फुल बाजू टीशर्ट और काला लोअर पहना हुआ था। पुलिस को तलाशी के दौरान दोनों युवकों के पास से दो टूटे हुए मोबाइल भी मिले हैं। पुलिस मोबाइल की जांच कर रही है। आसपास के थानों और जीआरपी को सूचना देकर दोनों की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल दोनों युवकों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed