Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Motilal Nehru was admirer of Kathavachak Pandit Radheshyam in Bareilly

बरेली: पंडित राधेश्याम ने लाहौर में सुनाई थी रामकथा, रो पड़ी थीं महिलाएं; मोतीलाल नेहरू भी थे मुरीद

Wed, 25 Nov 2026 02:26 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 25 Nov 2026 02:26 PM IST
सार

बरेली के पंडित राधेश्याम कथावाचक की रामायण उनकी मधुर वाणी के कारण घर-घर पहुंची। मोतीलाल नेहरू और डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे नेताओं ने भी उनसे रामकथा सुनी थी। बताते हैं कि लाहौर में राधेश्याम ने रामकथा सुनाई थी तो वहां की महिलाएं रो पड़ी थीं। 

विज्ञापन
Motilal Nehru was admirer of Kathavachak Pandit Radheshyam in Bareilly
राधेश्याम कथावाचक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतीलाल नेहरू ने रामकथा सुनने के लिए पंडित राधेश्याम कथावाचक को अपने इलाहाबाद स्थित आवास पर आमंत्रित किया और लगातार 40 दिनों तक कथा सुनीं। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद भी उन्हें राष्ट्रपति भवन बुलाकर 15 दिनों तक रामकथा सुनते रहे। बरेली में एक साधारण ब्राह्मण परिवार में जन्मे पंडित राधेश्याम कथावाचक ने अपनी लेखनी और मधुर वाणी से ऐसी पहचान बनाई कि उनकी रामायण घर-घर पहुंच गई। 

विज्ञापन


25 नवंबर 1890 को बिहारीपुर मोहल्ले में पंडित बांकेलाल के घर जन्मे राधेश्याम कथावाचक ने महज 17-18 वर्ष की उम्र में राधेश्याम रामायण की रचना कर दी थी। उनकी पौत्री शारदा भार्गव बताती हैं कि मधुर गायन शैली में लिखी गई इस रामायण की पौने दो करोड़ से अधिक प्रतियां उनके जीवनकाल में ही बिक गई थीं। उस समय पुस्तक की कीमत महज दो रुपये थी। 
विज्ञापन


शारदा के मुताबिक, महामना मदन मोहन मालवीय उनके गुरु थे। काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए धन जुटाने बरेली आए मालवीय को राधेश्याम कथावाचक ने अपनी सालभर की कमाई दान कर दी थी। लाहौर में उनकी रामकथा सुनकर महिलाएं इतनी भावुक हो गईं कि अपने जेवर तक उतारकर चढ़ा दिए। वर्ष 1922 में लाहौर विश्व धर्म सम्मेलन का शुभारंभ उनके लिखे और गाए मंगलाचरण से हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

राधेश्याम कथावाचक के 136वें जन्मदिन पर होगा नाटक का मंचन
राधेश्याम रामायण के रचयिता पंडित राधेश्याम कथावाचक का 136वां जन्मदिन 25 नवंबर को पांचाल सांस्कृतिक संस्था द्वारा राधेश्याम स्मृति भवन में मनाया जाएगा, जिसमें वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि होंगे। मंगलवार को हुई प्रेस वार्ता में कथावाचक की पौत्री शारदा भार्गव ने बताया कि समारोह सायं पांच बजे शुरू होगा। आयोजन का मुख्य आकर्षण राधेश्याम रामायण पर आधारित चार लघु नाटक होंगे। इनमें ‘कैकेयी-दशरथ संवाद’, ‘सीता-हरण’, ‘अंगद-रावण संवाद’ और ‘लक्ष्मण शक्ति’ शामिल हैं। 

इन नाटकों की प्रस्तुति शाहजहांपुर के नाट्य क्लबों और श्रीरामलीला सभा के कलाकार करेंगे। पहली बार कथावाचक के दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। समारोह में राधेश्याम की विशिष्ट शैली में गायन होगा और कई साहित्यकार उनके कृतित्व पर विचार रखेंगे।समारोह में राधेश्याम की विशिष्ट शैली में गायन होगा तथा साहित्यकार हरिशंकर शर्मा, रणजीत पांचाले, डॉ. अनिल मिश्रा ‘पार्थ’ और डॉ. नितिन सेठी उनके कृतित्व पर विचार रखेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान परिवार ज्योति शर्मा, संजय शर्मा, विक्रम भार्गव आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed