Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA will issue notice to two builders for slow construction works in bareilly

बरेली: पांच बार चेतावनी के बाद भी पीएम आवास निर्माण में सुस्ती, दो बिल्डरों को बीडीए देगा नोटिस

Wed, 25 Nov 2026 09:47 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 25 Nov 2026 09:47 AM IST
सार

बरेली में प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्माण एजेंसियों की सुस्ती से लाभार्थियों को परेशानी हो रही है। पांच बार चेतावनी के बाद भी परियोजनाएं अधूरी हैं। निर्माण में देरी करने पर बीडीए अब दो बिल्डरों को नोटिस जारी करेगा। 

विज्ञापन
BDA will issue notice to two builders for slow construction works in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में गरीब परिवारों को छत मुहैया कराने की प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्माण एजेंसियों की सुस्ती लाभार्थियों पर भारी पड़ रही है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की निगरानी में तीन निजी एजेंसियों व प्राधिकरण की ओर से कुल 2598 आवास बनाए जाने हैं। इनमें अब तक 1754 आवासों का निर्माण पूरा हो सका है। इसके बावजूद महज 249 आवासों का ही आवंटन हो पाया है। निर्माण में देरी और लाभार्थियों को कब्जा न मिलने पर बीडीए अब दो बिल्डरों को नोटिस जारी करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत वर्ष 2018 में परियोजनाएं शुरू की गई थीं। निर्माण एजेंसियों को 24 माह में काम पूरा करना था। बीडीए ने व्योमखंड में अपने स्तर से 254 आवासों का निर्माण कराया है। ये सभी तैयार हैं और इनमें से 249 आवास आवंटित किए जा चुके हैं। करोड़ों का सरकारी अनुदान लेने के बावजूद लाभार्थियों को कब्जा नहीं मिल पा रहा है। जिससे आवंटन की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


वहीं कुआंडांडा के पुरनापुर में मेगा इंफ्रा ड्रीम को 1500 आवास बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। एजेंसी ने भवन तैयार कर दिए हैं, लेकिन लाभार्थियों को अब तक कब्जा नहीं मिल सका है। दूसरी ओर धनराज बिल्डर्स को घंघोरा पिपरिया में 480 और मोहन बिल्डर्स को हमीरपुर में 364 आवास बनाने हैं। दोनों परियोजनाओं में करीब 65 फीसदी ही काम पूरा हो पाया है। निर्धारित समयसीमा बीतने के बाद भी निर्माण अधूरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच बार नोटिस, फिर भी नहीं सुधरी रफ्तार
बीडीए की ओर से निर्माण एजेंसियों को अब तक पांच बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। बैठकों में भी काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए, लेकिन निर्माण की गति नहीं बढ़ी। अब दो अधूरी परियोजनाओं के बिल्डरों को फिर नोटिस जारी कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए जाएंगे।

बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि फ्लैटों के आवंटन के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। एक बिल्डर ने निर्माण पूरा कर लिया है, जबकि दो की परियोजनाओं का काम बाकी है। निर्माण में देरी पर संबंधित बिल्डरों को नोटिस जारी किए जाएंगे, ताकि काम जल्द पूरा कराया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed