Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanhaiya Gulati and four others booked for fraud in Bareilly

बरेली: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 70 लाख रुपये ठगे, कन्हैया गुलाटी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 25 Nov 2026 11:10 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाही (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाही (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 25 Nov 2026 11:10 AM IST
सार

बरेली में करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें चार अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है।  

विज्ञापन
Kanhaiya Gulati and four others booked for fraud in Bareilly
आरोपी कन्हैया गुलाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रकम दोगुनी करने का लालच देकर करीब 70 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में कन्हैया गुलाटी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी के आदेश पर मंगलवार रात शाही थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि जिले में गुलाटी गैंग पर ठगी के कई मामले दर्ज हो चुके हैं। 

विज्ञापन


थाना इज्जतनगर क्षेत्र के अवध धाम एक्सटेंशन मठ लक्ष्मीपुर निवासी सुरेंद्र वीर गंगवार ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि करीब दो वर्ष पहले उनकी मुलाकात दिल्ली एम्स में नेहा गंगवार से हुई थी। नेहा ने उनकी मुलाकात अन्य लोगों से कराई। इन लोगों ने खुद को कन्हैया गुलाटी की कैनविज कंपनी से जुड़ा बताते हुए रुपये दोगुने करने का भरोसा दिलाया और उन्हें निवेश करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में हादसा: चाचा की शादी में भतीजे की मौत, बरातघर के बाहर ई-रिक्शा ने कुचला; इकलौता पुत्र था दक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों की बातों में आकर उन्होंने अपने परिचित भूपेंद्र कुमार के माध्यम से रुपये ट्रांसफर कराए। भूपेंद्र के खाते में रकम भेजने के बाद वह उसे नकद निकालकर देते थे। इस तरह करीब 70 लाख रुपये आरोपियों तक पहुंचाए गए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपियों ने कुछ समय तक मुनाफे का भरोसा दिया, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी न तो रकम वापस की और न ही उनका कोई पता चल रहा है।

पीड़ित ने कर्ज लिया, जमीन भी बेच दी 
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने कर्ज लेने के साथ ही अपनी जमीन तक बेच दी। रकम वापस न मिलने पर उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ। पीड़ित ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी, अभिषेक, नीलिमा सिंह, अंजलि सिंह और नेहा गंगवार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed