Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   self enumeration form

Aligarh News: घर पर होगी दस्तक, पूछे जाएंगे जनगणना के सवाल; 30 नवंबर तक खुद दर्ज कर लें परिवार का ब्योरा

Tue, 24 Nov 2026 02:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:46 PM IST
विज्ञापन
self enumeration form
स्वगणना करते हुए डीएम स्रोत सूचना विभाग
स्व-गणना के लिए बचे सिर्फ छह दिन, ऑनलाइन विवरण भरने वालों को प्रगणक को देनी होगी केवल एसईआईडी
विज्ञापन


अलीगढ़। खट... खट... खट...! घर के दरवाजे पर दस्तक होगी। अंदर से आवाज आएगी- जी, आती हूं। दरवाजा खुलते ही सामने जनगणना प्रगणक होगा। सवाल होगा- क्या आपने अपने परिवार की स्व-गणना कर ली है? जवाब नहीं में मिला तो परिवार और मकान से जुड़े सवालों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। घर में कामकाज हो या परिवार के सदस्य बाहर हों, प्रगणक को निर्धारित जानकारी देनी होगी। हालांकि, इस पूरी कवायद से बचने का रास्ता भी है। 30 नवंबर से पहले घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से स्व-गणना कर लें। इसके बाद प्रगणक के घर पहुंचने पर सिर्फ स्व-गणना से मिली एसईआईडी बतानी होगी।

जनगणना-2027 के प्रथम चरण में स्व-गणना की प्रक्रिया के लिए अब महज छह दिन शेष हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से 30 नवंबर तक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने और परिवार का विवरण दर्ज करने की अपील की है। इस सुविधा के जरिए लोग अपनी सहूलियत के अनुसार घर बैठे सवालों के जवाब भर सकते हैं। इससे प्रगणक के पहुंचने पर दोबारा पूरी जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


30 नवंबर के बाद घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

निर्धारित समय में स्व-गणना नहीं करने वाले परिवारों के घर 30 नवंबर के बाद प्रगणक पहुंचेंगे। वे परिवार और आवास से संबंधित निर्धारित सवाल पूछकर जानकारी दर्ज करेंगे। ऐसे में परिवार के किसी सदस्य को प्रगणक के सामने उपलब्ध रहकर जरूरी विवरण देना होगा। स्व-गणना की सुविधा नागरिकों को अपनी सुविधा के अनुसार पहले ही यह प्रक्रिया पूरी करने का अवसर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने खुद भी की स्व-गणना

जनगणना प्रमुख एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि जनगणना के आंकड़े देश की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार होते हैं। ऐसे में प्रत्येक परिवार की सही और पूरी जानकारी दर्ज होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी स्व-गणना कर चुके हैं। डीएम ने जिले के लोगों से भी अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना स्व-गणना पूरी करने की अपील की है।


मोबाइल से भी भर सकते हैं जानकारी

जिला जनगणना अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि स्व-गणना के लिए किसी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल या कंप्यूटर से पोर्टल पर जाकर निर्धारित सवालों के जवाब भरकर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। उन्होंने लोगों से सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक और सही-सही दर्ज करने की अपील की, ताकि जनगणना के आंकड़ों की शुद्धता बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed