{"_id":"6b055b5b1a52ca3d8402346f","slug":"rmpuexam-center-change-aligarh-news-c-2-1-ali1007-1117727-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: परीक्षा में नकल कराने के नाम पर वसूली के आरोप और छात्र से मारपीट के बाद डीपीएस कॉलेज का परीक्षा केंद्र बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: परीक्षा में नकल कराने के नाम पर वसूली के आरोप और छात्र से मारपीट के बाद डीपीएस कॉलेज का परीक्षा केंद्र बदला
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय
विज्ञापन
अलीगढ़। इगलास के डीपीएस डिग्री कॉलेज में नकल कराने के नाम पर रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद और छात्र से मारपीट के मामले में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्र बदल दिया है। विश्वविद्यालय ने डीपीएस डिग्री कॉलेज से संबद्ध चार महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को दूसरे परीक्षा केंद्रों से संबद्ध कर दिया है। अब इन कॉलेजों के विद्यार्थी सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं संशोधित केंद्रों पर देंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, 23 नवंबर को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान डीपीएस डिग्री कॉलेज में निष्ठा चौधरी महाविद्यालय, मुरसान (हाथरस) के बीए प्रथम वर्ष के छात्र कुनाल से नकल कराने के नाम पर रुपये मांगने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद कॉलेज के बाहर छात्र के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल कर अपमानित करने के आरोप भी लगे। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि कुलपति के अनुमोदन के बाद जारी आदेश के तहत विजया महाविद्यालय, हरिरामपुर के विद्यार्थियों का केंद्र श्री विजेंद्र सिंह लवानिया डिग्री कॉलेज, गढ़ी धानू किया गया है। शाकुंतला देवी कन्या महाविद्यालय, बेसवां के विद्यार्थियों की परीक्षा चौ. चरण सिंह शिवदान सिंह पीजी कॉलेज, इगलास में होगी। निष्ठा चौधरी महाविद्यालय, मुरसान के विद्यार्थियों को अंजू प्रियंका डिग्री कॉलेज, सासनी और श्री लखन सिंह खजानी देवी महाविद्यालय, मुरसान के विद्यार्थियों को जगन्नाथ प्रसाद महाविद्यालय, कोटा, हाथरस में परीक्षा देनी होगी।