{"_id":"6b055903b12cec0bce043964","slug":"non-performer-booth-label-officer-aligarh-news-c-2-1-gur1004-1117725-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फॉर्म-6 की फीडिंग में जीरो, बीएलओ की कार्यशैली पर नगर मजिस्ट्रेट का चाबुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फॉर्म-6 की फीडिंग में जीरो, बीएलओ की कार्यशैली पर नगर मजिस्ट्रेट का चाबुक
विज्ञापन
बार-बार फोन और व्हाट्सएप पर निर्देश भी बेअसर, दो कार्य दिवस में जवाब नहीं दिया तो कानूनी कार्रवाई
अलीगढ़। मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चल रहा है, लेकिन जिम्मेदारी संभाल रहे बीएलओ और सुपरवाइजर काम में कितने सक्रिय हैं, इसकी पोल समीक्षा में खुल गई। 21 और 22 नवंबर को विशेष अभियान दिवस पर प्राप्त फॉर्म-6 के सत्यापन और ऑनलाइन फीडिंग की प्रगति 24 नवंबर दोपहर 12 बजे तक शून्य मिली। यानी पोर्टल पर एक भी फॉर्म की फीडिंग नहीं हुई। इस पर नगर मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता का पारा चढ़ गया। उन्होंने संबंधित बीएलओ और सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो कार्य दिवस में जवाब तलब किया है।
मामला विधानसभा क्षेत्र 76-अलीगढ़ का है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची में नए नाम शामिल करने के लिए मिले फॉर्म-6 के सत्यापन और ऑनलाइन फीडिंग की समीक्षा की गई तो पोर्टल पर कोई प्रगति नहीं मिली। नगर मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अतुल गुप्ता ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कार्मिकों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
फोन और व्हाट्सएप पर चेताया, फिर भी काम नहीं
नगर मजिस्ट्रेट ने नोटिस में साफ कहा है कि संबंधित कार्मिकों को बार-बार दूरभाष और व्हाट्सएप के माध्यम से निर्देश दिए गए। इसके बावजूद काम में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई। इसे घोर लापरवाही और असंतोषजनक कार्यशैली बताते हुए पूछा गया है कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में निर्धारित समय पर रुचि क्यों नहीं ली गई।
विज्ञापन
दो दिन में जवाब, फिर कानूनी शिकंजा
संबंधित बीएलओ और सुपरवाइजर को दो कार्य दिवस के भीतर स्पष्टीकरण देना होगा। निर्धारित अवधि में जवाब नहीं मिलने पर उनका व्यक्तिगत उत्तरदायित्व तय किया जाएगा। इसके बाद लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 32 और निर्वाचन संबंधी अन्य प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर मजिस्ट्रेट की इस सख्ती से निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों में खलबली मची है।