Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   jensen huang nvidia ceo alleged extramarital affairs board meeting reinstatement

एनवीडिया: हुआंग ने बोर्ड के सामने कबूले और रिश्ते, अब तक चार महिलाओं से संबंधों का आरोप; बैठक में क्या हुआ?

Tue, 24 Nov 2026 01:28 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 24 Nov 2026 01:28 PM IST
सार

एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग ने कंपनी के निदेशक मंडल के सामने अपने कथित विवाहेतर संबंधों को लेकर नए खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अब उन पर कम से कम चार महिलाओं से संबंध होने के आरोप हैं। पूरा मामला है क्या? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
jensen huang nvidia ceo alleged extramarital affairs board meeting reinstatement
Jensen Huang - फोटो : Nvidia

विस्तार

एनवीडिया के बहाल किए गए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेनसन हुआंग ने रविवार को कंपनी के निदेशक मंडल के साथ लंबी बैठक की। इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर विवाहेतर संबंधों को लेकर कुछ और खुलासे किए। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब उन पर कम से कम चार महिलाओं से संबंध होने के आरोप हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग ने निदेशकों को उन दो कथित संबंधों के अलावा कुछ और रिश्तों के बारे में बताया, जिनकी पहले से काफी चर्चा हो चुकी थी। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने यह जानकारी चर्चा से जुड़े लोगों के हवाले से दी है।
विज्ञापन


ये खुलासे ऐसे समय हुए, जब निदेशक मंडल ने कई घंटों तक उनसे पूछताछ की। उनसे उनके व्यवहार, पारदर्शिता और सच बोलने को लेकर सवाल किए गए। इसके बाद सभी निदेशकों ने सर्वसम्मति से उन्हें फिर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाने के पक्ष में मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन महिलाओं से संबंधों का लगा है आरोप?
हुआंग ने एलिस हुआंग के साथ संबंध होने की बात स्वीकार की है। अमेरिकी अधिकारियों को एलिस हुआंग पर चीनी खुफिया तंत्र से संबंध होने का शक रहा है। रिपोर्ट में एनवीडिया की दो महिला कर्मचारियों के साथ भी उनके संबंध होने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में उन अतिरिक्त महिलाओं के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।निदेशक मंडल के सामने बताए गए इन संबंधों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

बोर्ड ने दोबारा जिम्मेदारी सौंपने का फैसला क्यों लिया?
हुआंग को फिर से कंपनी की कमान सौंपने से पहले निदेशक मंडल में कई बार चर्चा और बैठकें हुईं। इसके बाद निदेशकों ने कहा कि वे उनके जवाबों और स्पष्टवादिता से संतुष्ट हैं। उन्हें भरोसा है कि हुआंग एनवीडिया का नेतृत्व करने में सक्षम हैं।

ये भी पढ़ें: एनवीडिया में हुआंग की वापसी: 'बाजार में बड़ा उलटफेर, अमेरिका को फायदा', उदय कोटक ने क्या-क्या कहा?


कंपनी ने यह भी कहा कि उसे अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से राय मिली थी। कंपनी को भरोसा है कि हुआंग को दोबारा मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाने से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।

दफ्तर लौटने पर कर्मचारियों ने कैसे किया स्वागत?
सोमवार को हुआंग एनवीडिया के सांता क्लारा मुख्यालय लौटे। वहां कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी का धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि दूसरी बार मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनने के बाद वह पहले से बेहतर काम करेंगे। उन्होंने कहा, 'दूसरी बार मैं और बेहतर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनूंगा'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed