Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में कत्ल की खौफनाक वारदात: पहलवान की बीच रोड पर हत्या, तड़पता रहा था शाहिद; तस्वीरें देख कांप जाएगा कलेजा

Thu, 19 Nov 2026 09:07 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 19 Nov 2026 09:07 AM IST
सार

आगरा के सुरेश नगर में 120 गज जमीन के विवाद में शाहिद कुरैशी उर्फ गुड्डू पहलवान की हत्या के दो वीडियो सामने आए हैं। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने घायल शाहिद के सिर पर तीन बार पत्थर मारा। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
 

विज्ञापन
Wrestler Murder Picture Attacker Struck His Head Three Times With Stone Accused Absconding
कत्ल का लाइव दृश्य - फोटो : वीडियो ग्रैब
आगरा के न्यू आगरा के सुरेश नगर में 120 गज जमीन के विवाद में शाहिद कुरैशी उर्फ गुड्डू की हत्या करने की बात सामने आई है। एक आरोपी खून से लथपथ पड़े शाहिद के सिर पर तीन बार पत्थर उठाकर मारता है। आसपास से गुजरते लोग यह सब देखते रहे लेकिन किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं की। पुलिस को घटना के दो वीडियो मिले हैं। इसमें पत्थर मारता युवक और घटनास्थल पर लोग नजर आ रहे हैं।


सुरेश नगर निवासी शाहिद के बेटे जैद ने बताया कि घर के पीछे ही 120 गज जमीन है। इस पर रिश्तेदार कब्जा करना चाहते हैं। गेट लगाया जा रहा था। विरोध करने पर हमला बोल दिया। मंगलवार को पिता अपने दोस्त दिलशाद के साथ थाना न्यू आगरा जा रहे थे। रास्ते में लोगों ने घेरकर उन्हें पीटा। सिर पर पत्थर से प्रहार किए। उन्हें घटना के दो वीडियो मिले हैं। एक वीडियो 17 सेकंड तो दूसरा 38 सेकंड का है। 17 सेकंड के वीडियो में नजर आ रहा है कि शाहिद जमीन पर पड़े हैं। उनके पास ही स्कूटी भी पड़ी है।
Wrestler Murder Picture Attacker Struck His Head Three Times With Stone Accused Absconding
पत्थर लेकर दौड़ता आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
जैद का आरोप है कि चचेरा भाई आफताब जख्मी हालत में पड़े पिता के सिर पर बार-बार पत्थर मार रहा है। इससे आसपास खड़े लोग सहम जाते हैं। वीडियो में आवाज आ रही है कि चल। यहां से चल। दूसरे वीडियो में पिता घायल पड़े हैं। आसपास लोगों की भीड़ है।

 
Wrestler Murder Picture Attacker Struck His Head Three Times With Stone Accused Absconding
तमाशा देखते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब
डीसीपी सिटी रविंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आपराधिक मानव वध के प्रयत्न की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें तीन लोगों को नामजद किया गया। तब परिवार के करीब ने तहरीर दी थी। उसी पर कार्रवाई हुई। विवेचक इंस्पेक्टर परिजन के बयान के आधार पर हत्या की धारा में तरमीम करेंगे। जिन लोगों की संलिप्तता होगी, उनके नाम भी बढ़ाए जाएंगे।





 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wrestler Murder Picture Attacker Struck His Head Three Times With Stone Accused Absconding
तमाशा देखते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब
इन्सानियत शर्मसार : अस्पताल ले जाने में की मदद लेकिन स्कूटी ले गया
इस हत्याकांड में एक राहगीर ने इन्सानियत को शर्मसार कर दिया। जैद के मुताबिक, सड़क पर पड़े पिता को अस्पताल ले जाने के लिए उन्होंने एक राहगीर से मदद मांगी। एक युवक साथ चलने को तैयार हो गया। उन्होंने उसे अपनी स्कूटी की चाबी थमा दी। उन्होंने पिता को स्कूटी पर बैठाया। उनके साथ पहले थाना न्यू आगरा पहुंचे। वहां पर पिता के दोस्त भी आ गए। वह पुलिस कार्रवाई में लग गए। राहगीर भी खड़ा रहा।
विज्ञापन
Wrestler Murder Picture Attacker Struck His Head Three Times With Stone Accused Absconding
घायल पड़ा पहलवान - फोटो : वीडियो ग्रैब
बाद में वह पिता को दिल्ली गेट स्थित अस्पताल लेकर आए। राहगीर की मदद से पिता को चिकित्सक के पास तक ले गए। इसी बीच साथ आया राहगीर युवक स्कूटी लेकर कहीं चला गया। डीसीपी सिटी से इसकी शिकायत की। आरोपी का चेहरा थाना न्यू आगरा और अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में आ गया है। उन्होंने स्कूटी एक महीने पहले ही खरीदी थी। उस पर नंबर भी नहीं था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed