सागरिका घाटगे: भाई की शादी से एक्ट्रेस ने साझा की पोस्ट, रॉयल लुक में बेटे के साथ दिखे जहीर खान; देखें फोटोज
- जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे ने भाई की शादी की तस्वीरें शेयर कीं।
- इन तस्वीरों में सागरिका और जहीर काफी खूबसूरत और खुश नजर आ रहे थे।
- दोनों के रॉयल लुक्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
विस्तार
पोस्ट कर दी भाई को दुआएं
सागरिका ने बुधवार देर रात एक पोस्ट के जरिए इस समारोह की खास तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, ‘जिंदगी भर के लिए प्यार, हंसी और खूबसूरत यादों के लिए। आप दोनों को बहुत सारा प्यार।’
तस्वीरों में क्या है खास?
अपने भाई शिवजीत की शादी में सागरिका पति और बच्चे के साथ खास अंदाज में शिरकत करने पहुंचीं। उनके लुक्स की फैंस के बीच काफी चर्चा हो रही हैं। सागरिका ने सिल्वर वर्क वाली मरून कलर की साड़ी पहन रखी थी। वहीं उन्होंने पर्ल हैवी ज्वेलरी से अपने लुक को चार चांद लगाए। उनके पति जहीर ने ब्लैक कलर की शेरवानी और लाल रंग की पगड़ी पहन रखी थी। देखते ही देखते कपल का यह रॉयल लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया।
रॉयल अंदाज में हुई शादी
सागरिका घाटगे के भाई शिवजीत घाटगे और पल्लवी सुरेश की शादी शाही अंदाज में हुई। यह शादी 16 नवंबर को जयपुर के लग्जरी हेरिटेज रिसॉर्ट में संपन्न हुई। जहां दूल्हा बने शिवजीत गोल्डन शेरवानी में थे। वहीं दूसरी तरफ उनकी दुल्हन पल्लवी गोल्डन लहंगे में जलवे बिखेर रही थीं। सागरिका ने कपल की भी कुछ तस्वीरें साझ कीं।
