{"_id":"6afeb06d52e3eed51b07b206","slug":"salman-khan-movie-maatrubhumi-gets-ua-16-certificate-from-cbfc-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मातृभूमि: सलमान खान की फिल्म को सेंसर बोर्ड से मिला UA 16+ सर्टिफिकेट, जानें कितनी होगी फिल्म की लंबाई?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
मातृभूमि: सलमान खान की फिल्म को सेंसर बोर्ड से मिला UA 16+ सर्टिफिकेट, जानें कितनी होगी फिल्म की लंबाई?
Thu, 19 Nov 2026 01:46 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:46 PM IST
सार
- वॉर ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि' 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
- इसमें सलमान खान मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं।
- अब इस मूवी को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी भी मिल गई है।
विज्ञापन
मातृभूमि
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। भारत और चीन के बीच 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को लेकर शुरुआत से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।
फिल्म के नाम में बदलाव से लेकर इसकी कहानी और रिलीज डेट तक, कई वजहों से यह लगातार सुर्खियों में रही है। अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सलमान खान की इस वॉर ड्रामा फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है।

- फोटो : यूट्यूब
कितने घंटे लंबी होगी फिल्म 'मातृभूमि'
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने 'मातृभूमि' को UA 16+ सर्टिफिकेट दिया है। सेंसर बोर्ड की मुंबई रीजनल ऑफिस की तरफ से यह सर्टिफिकेट 18 नवंबर को जारी किया गया।
बोर्ड की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, फिल्म की कुल अवधि 2 घंटे, 34 मिनट और 12 सेकंड है। फिल्म को हिंदी भाषा की श्रेणी में सर्टिफाई किया गया है। वहीं, इसके निर्माता और सर्टिफिकेशन के लिए आवेदन करने वाली कंपनी सलमान खान वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड है।
क्या है 'मातृभूमि' की कहानी?
सेंसर बोर्ड की तरफ से जारी फिल्म के आधिकारिक सारांश में इसकी कहानी की झलक भी देखने को मिली है। बोर्ड ने इसे 'दो मोर्चों पर साहस की एक महागाथा' बताया है। फिल्म में कर्नल संदीप देश की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालते नजर आएंगे, वहीं उनकी पत्नी परिवार को संभालते हुए हर मुश्किल का सामना करेंगी। जहां एक ओर संदीप देश की सुरक्षा के लिए लड़ते हैं, वहीं उनकी पत्नी उन्हें इस जिम्मेदारी को निभाने की ताकत देती हैं। फिल्म का मूल सवाल है कि क्या कभी युद्ध को वास्तव में शांति मिल सकती है?

'बैटल ऑफ गलवान' से ऐसे बदला फिल्म का नाम
गौरतलब है कि इस फिल्म की घोषणा शुरुआत में 'बैटल ऑफ गलवान' के नाम से की गई थी। इसकी कहानी साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प से प्रेरित है। हालांकि, मार्च 2026 में मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया।
उस दौरान ऐसी खबरें सामने आई थीं कि चीनी सरकारी मीडिया की आलोचना और दोनों देशों के बीच संवेदनशील कूटनीतिक रिश्तों को देखते हुए फिल्म के नाम और कहानी में बदलाव किए गए हैं। यह भी चर्चा थी कि चीन के साथ तनाव से बचने के लिए सलमान को स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करने के लिए कहा गया है।

सलमान ने दिया था जवाब
हालांकि, सलमान खान ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपनी बात रखी थी। 6 नवंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में अभिनेता ने कहा था कि सेंसर बोर्ड और दूसरी एजेंसियों को फिल्म में कुछ भी गलत नहीं लगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि फिल्म बिना किसी कट के पास हुई है। सलमान के मुताबिक, फिल्म को लेकर एक गलत नैरेटिव चलाया जा रहा था, जबकि सेंसर बोर्ड ने इसे बिना किसी कट के सर्टिफिकेट दिया है। अभिनेता ने इसके लिए संबंधित मंत्रालयों और सेंसर बोर्ड का शुक्रिया भी अदा किया था।

कई वजहों से हुई फिल्म की रिलीज में देरी
फिल्म की रिलीज तक का सफर भी आसान नहीं रहा है। शुरुआत में इसे 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। सलमान खान पहले ही फिल्म के बड़े स्तर पर हो रहे विजुअल इफेक्ट्स के काम और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह को लगी चोट के बारे में बात कर चुके हैं।
इन वजहों से फिल्म की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन के शेड्यूल पर असर पड़ा। सलमान ने साफ किया था कि मेकर्स फिल्म की विजुअल क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने जल्दबाजी में काम पूरा करने के बजाय समय लेना बेहतर समझा।
कब रिलीज होगी फिल्म?

- अब 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
- फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है।
- इसमें सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
- वहीं, फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है।