Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayushmann Khurrana penned a heartfelt note for Vaibhav Sooryavanshi says He is represents changing India

वैभव सूर्यवंशी के कायल हुए आयुष्मान: क्रिकेटर की तारीफ में लिखा दिल छूने वाला पोस्ट, कहा- भविष्य उन्हीं का है

Thu, 19 Nov 2026 02:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 19 Nov 2026 02:20 PM IST
सार

  • युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम भारत की पहली ‘टाइम 100 नेक्स्ट’ सूची में शामिल किया गया है।
  • अभिनेता आयुष्मान खुराना ने क्रिकेटर की दिल खोलकर तारीफ की है।
  • आयुष्मान ने वैभव को बदलते भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला बताया है। 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana penned a heartfelt note for Vaibhav Sooryavanshi says He is represents changing India
वैभव सूर्यवंशी-आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भारत की पहली ‘टाइम 100 नेक्स्ट’ सूची जारी हुई है। इसमें देश के भविष्य को आकार देने वाली 100 असाधारण हस्तियों और उभरती प्रतिभाओं को जगह दी गई है। युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का नाम भी इसमें शामिल है। आयुष्मान खुराना ने वैभव की तारीफ की है। 

विज्ञापन

Ayushmann Khurrana penned a heartfelt note for Vaibhav Sooryavanshi says He is represents changing India
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : इंस्टाग्राम

वैभव की तारीफ में क्या बोले आयुष्मान?
आयुष्मान खुराना ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक दिल छूने वाला पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि वैभव बदलते भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और याद दिलाते हैं कि भविष्य उन्हीं का है, जो अलग तरह से सोचते हैं। आयुष्मान के मुताबिक, वैभव न सिर्फ एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, बल्कि वे बदलते भारत की तस्वीर पेश करते हैं। वे दिखाते हैं कि प्रतिभा कहीं से भी उभर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana penned a heartfelt note for Vaibhav Sooryavanshi says He is represents changing India
आयुष्मान खुराना - फोटो : X

'बदलते भारत को दिखाते हैं वैभव'
एक्टर आयुष्मान खुराना ने युवा बैटिंग सेंसेशन की तारीफ करते हुए कहा कि वैभव सूर्यवंशी बदलते भारत को दिखाते हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, शतरंज वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश, पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और नेशनल महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता का नाम भी इस लिस्ट में है। बता दें कि आयुष्मान खुराना भी पहले TIME 100 सम्मान और TIME इम्पैक्ट अवॉर्ड के विजेता रह चुके हैं।

विज्ञापन

Ayushmann Khurrana penned a heartfelt note for Vaibhav Sooryavanshi says He is represents changing India
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI

'उनकी उपलब्धियां लाखों युवा भारतीयों को सपने देखने का साहस दे सकती हैं'
आयुष्मान खुराना ने लिखा, 'जब वह मैदान पर क्रिकेट का बल्ला घुमाते हैं, तो वैभव सूर्यवंशी हमें याद दिलाते हैं कि भविष्य उन लोगों का है, जो अलग तरह से सोचते हैं। वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वह इससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हैं'।
एक्टर ने लिखा है, 'वैभव बदलते भारत को दिखाते हैं। 14 साल की उम्र में इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बनने से लेकर ठीक एक साल बाद 2026 में रिकॉर्ड बनाने वाले मैचों में भारत को रिप्रेजेंट करने तक, उनका तेजी से बढ़ता सफर हमें दिखाता है कि प्रतिभा कहीं से भी निकल सकती है'।
आयुष्मान खुराना का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी का सफर और उनकी उपलब्धियां लाखों युवा भारतीयों को बड़े सपने देखने का साहस भी दे सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed