Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saif Ali Khan receives death threat from Baba Siddiqui murderers accused zeeshan akhtar

सैफ अली खान को धमकी: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वॉन्टेड का नाम आया सामने, डिजिटल सबूतों की जांच कर रही पुलिस

Thu, 19 Nov 2026 02:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 19 Nov 2026 02:29 PM IST
सार

  • Saif Ali Khan Received Threat: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को धमकी मिलने की खबर है। 
  • सूत्रों के मुताबिक, इस बार धमकी देने के पीछे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया है।
  • हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि धमकी वास्तव में जीशान अख्तर ने ही दी है या किसी दूसरे व्यक्ति ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
Saif Ali Khan receives death threat from Baba Siddiqui murderers accused zeeshan akhtar
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड कलाकारों को धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब अभिनेता सैफ अली खान को धमकी मिलने की खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, सूत्रों के मुताबिक, इस बार धमकी देने के पीछे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया है। मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

डिजिटल सबूतों की पड़ताल कर रही पुलिस
हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि धमकी वास्तव में जीशान अख्तर ने ही दी है या किसी दूसरे व्यक्ति ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस धमकी की प्रामाणिकता और उससे जुड़े डिजिटल सबूतों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल सैफ अली खान की ओर से इस मामले पर कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Saif Ali Khan receives death threat from Baba Siddiqui murderers accused zeeshan akhtar
तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

तुषार कपूर और आयुष्मान को भी मिल चुके हैं धमकी भरे मैसेज-क्लिप

  • इससे पहले भी बॉलीवुड के कई कलाकारों को धमकी भरे मैसेज और ऑडियो क्लिप मिल चुके हैं। 
  • हाल ही में अभिनेता तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने के मामले ने भी काफी चर्चा बटोरी थी। 
  • इन मामलों की जांच के दौरान मुंबई पुलिस ने बंगलूरू से 30 वर्षीय वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया था। 
  • पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा होने का दावा करते हुए कलाकारों को डराने और उनसे पैसे वसूलने की कोशिश की थी। 
  • हालांकि, शुरुआती जांच में उसके किसी गैंग से जुड़े होने के सबूत नहीं मिले थे।
विज्ञापन

आईटी इंजीनियर ने दी थी धमकी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैभव मिश्रा आईटी इंजीनियर है। पुलिस को शक था कि उसने धमकी देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से आवाज तैयार की थी। उसने ऑनलाइन सर्च के जरिए कलाकारों के संपर्क नंबर जुटाए और फिर उन्हें धमकी भरे मैसेज भेजे। तुषार कपूर को भेजे गए एक ऑडियो मैसेज में कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी। मैसेज भेजने वाले ने खुद को गैंगस्टर हैरी बॉक्सर बताया था, लेकिन पुलिस की ओर से वॉयस सैंपल की जांच में यह आवाज हैरी बॉक्सर से मेल नहीं खाई थी।

Saif Ali Khan receives death threat from Baba Siddiqui murderers accused zeeshan akhtar
अमिताभ बच्चन - फोटो : एएनआई

बीते दिनों अमिताभ बच्चन को भी मिली धमकी
बीते सोमवार को एक गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ऑनलाइन पोस्ट के जरिए अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को भी जान से मारने की धमकी दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गैंगस्टर ने कई बड़े दावे किए। उसका कहना है कि दिल्ली पुलिस ने उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। इसके बावजूद मुंबई में अभिनेता को निशाना बनाने के लिए बुनी उसकी साजिश पर कोई असर नहीं पड़ा है।
बता दें कि बिग बी को यह धमकी ऐसे समय में मिली है, जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो कथित शूटर्स को गिरफ्तार किया। जांचकर्ताओं को शक है कि ये लोग मुंबई में अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' के बाहर गोलीबारी करने की साजिश में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed