रामायण बियॉन्ड बॉर्डर्स: शशि थरूर की टीवी पर नई पारी शुरू, इस सीरीज को करेंगे होस्ट; कब से होगा प्रसारण?
- राजनेता और लेखक शशि थरूर जल्द ही टीवी होस्ट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।
- वह डिस्कवरी की आगामी डॉक्यूमेंट्री सीरीज को होस्ट करते नजर आएंगे।
- जानिए कब शुरू होगी सीरीज और क्या होगा इसमें खास।
विस्तार
क्या होगा सीरीज में खास?
शशि थरूर जल्द ही टीवी होस्ट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। वह डिस्कवरी की आने वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'इतिहास: रामायण बियॉन्ड बॉर्डर्स' को होस्ट करते नजर आएंगे। यह चार एपिसोड की सीरीज होगी।
मेकर्स ने सीरीज का प्रोमो भी जारी कर दिया है, जिसमें दर्शकों को इसकी एक झलक देखने को मिली है। इस सीरीज के जरिए रामायण की उस यात्रा को दिखाया जाएगा, जो सदियों में भारत से निकलकर एशिया के कई देशों तक पहुंची। इसमें भगवान राम, सीता, हनुमान और रावण जैसे प्रमुख किरदारों के जरिए महाकाव्य के अलग-अलग सांस्कृतिक रूपों को समझने की कोशिश की जाएगी।
चार एपिसोड की इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज में दिखाया जाएगा कि रामायण की कहानी कंबोडिया, श्रीलंका और थाईलैंड से होते हुए फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया तक कैसे पहुंची। सीरीज में इन देशों में रामायण से जुड़ी मान्यताओं, कहानियों और सांस्कृतिक प्रभाव को सामने लाया जाएगा।
देखें प्रोमो-
A post shared by Discovery Channel India (@discoverychannelin)
- 'इतिहास: रामायण बियॉन्ड बॉर्डर्स' का सह-निर्देशन सुजाता कुलश्रेष्ठ और अभिमन्यु तिवारी ने किया है।
- इसका निर्माण वाइड एंगल फिल्म्स ने किया है।
- यह सीरीज 7 दिसंबर 2026 को रात 9 बजे डिस्कवरी और डिस्कवरी प्लस पर प्रसारित होगी।
- इसके चारों एपिसोड हर हफ्ते एक-एक करके दिखाए जाएंगे।
- दर्शक इसे हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मलयालम और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में देख सकेंगे।
ये भी पढ़ें- एवेंजर्स डूम्सडे: रिलीज से पहले ही धमाका, एडवांस बुकिंग में इन दो बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
