{"_id":"6afeda9e19a27212d30a0b93","slug":"lara-dutta-on-playing-ranbir-kapoor-stepmother-in-ramayana-says-age-gap-is-outdated-thinking-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लारा दत्ता: महज 4 साल छोटे रणबीर की मां बनीं अभिनेत्री, जानें क्यों निभाया कैकेयी का किरदार? किए बड़े खुलासे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लारा दत्ता: महज 4 साल छोटे रणबीर की मां बनीं अभिनेत्री, जानें क्यों निभाया कैकेयी का किरदार? किए बड़े खुलासे
Thu, 19 Nov 2026 04:47 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Thu, 19 Nov 2026 04:47 PM IST
सार
- नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में अभिनेत्री लारा दत्ता ने कैकेयी का किरदार निभाया है।
- कैकेयी भगवान राम की सौतेली मां थीं।
- हाल ही में 48 साल की लारा ने फिल्म में रणबीर कपूर की मां का किरदार निभाने को लेकर खुलकर बात की।
विज्ञापन
फिल्म रामायण
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिल्म 'रामायण' में लारा दत्ता रणबीर की सौतेली मां का रोल निभा रही हैं। खास बात यह है कि रणबीर उनसे महज चार साल छोटे हैं। फिल्म में लारा दत्ता 42 साल के अभिनेता आदिनाथ एम कोठारे की मां का किरदार भी निभा रही हैं। आदिनाथ फिल्म में कैकेयी के बेटे भरत की भूमिका में नजर आएंगे।
रणबीर की मां बनने पर क्या बोलीं लारा दत्ता?
न्यूज18 को दिए एक इंटरव्यू में लारा ने बताया कि उन्हें इन किरदारों को निभाने में उम्र के अंतर को लेकर कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा, 'बिल्कुल नहीं। मुझे लगता है कि अब हम इन सब बातों से आगे निकल चुके हैं।
आज कलाकारों में ऐसी पुरानी सोच नहीं रह गई है कि मैं एक महिला कलाकार हूं, तो फलां किरदार कैसे निभाऊंगी? आज आप सिर्फ किरदार को जीते हैं। मेरे मन में इस तरह का जरा भी ख्याल नहीं आया।'

लारा दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम @larabhupathi
नितेश तिवारी से समझा था इतिहास
लारा ने आगे कहा, 'और जब आप पूरी कहानी को बड़े नजरिए से देखते हैं, तो दशरथ की तीन रानियां थीं। उनकी उम्र अलग-अलग थीं। कैकेयी का किरदार निभाने के लिए सबसे पहले नितेश सर और मैंने बैठकर उनके किरदार का पूरा इतिहास समझा।
उन बातों पर भी चर्चा की, जो आपको फिल्म में देखने को नहीं मिलेंगी। जैसे उन्होंने वे दो वरदान क्यों मांगे, उन्हें ये वरदान कब और कैसे देने का वादा किया गया था, वह कौन थीं और कहां से आई थीं।' लारा ने यह भी कहा कि कैकेयी जैसा किरदार निभाने का मौका किसी कलाकार को बहुत कम मिलता है। इसलिए ऐसे मौके को दोनों हाथों से थाम लेना चाहिए।

रामायण
- फोटो : साभार@imdb
फिल्म 'रामायण' के बारे में
फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। साई पल्लवी माता सीता के रूप में हैं। यश ने रावण का रोल किया है। वे इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं।
इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। 'रामायण' का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हुआ। इसका अगला भाग दिवाली 2028 को रिलीज होगा।
ये भी पढ़ें- एवेंजर्स डूम्सडे: रिलीज से पहले ही धमाका, एडवांस बुकिंग में इन दो बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़