Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Leases Three Luxury Apartments In Mumbai For 38 Lakh Monthly Rent For Four Years

आमिर खान: एक्टर ने मुंबई में किराए पर लिए तीन लग्जरी फ्लैट, हर महीने देंगे इतने लाख रुपये; जानें पूरा मामला

Thu, 19 Nov 2026 05:21 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 19 Nov 2026 05:21 PM IST
सार

  • बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। 
  • इस बार उन्होंने मुंबई के सांताक्रूज इलाके में 3 लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर लिए हैं। 
  • जानिए कितना है इस लग्जरी प्रॉपर्टी का किराया। 

विज्ञापन
Aamir Khan Leases Three Luxury Apartments In Mumbai For 38 Lakh Monthly Rent For Four Years
गौरी स्प्रैट, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से पॉपुलर आमिर खान बीते कुछ दिनों से चर्चा में हैं। अब आमिर खान अपनी प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन


कितना है अपार्टमेंट का किराया?
आमिर खान ने मुंबई के सांताक्रूज (वेस्ट) इलाके में तीन लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर लिए हैं। इन तीनों फ्लैट का कुल मासिक किराया 38 लाख रुपये है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेजों के मुताबिक, आमिर ने ये फ्लैट चार साल के लिए लीज पर लिए हैं। इनमें सबसे बड़े फ्लैट का किराया 20 लाख रुपये प्रति महीने है, जबकि बाकी दो फ्लैट का किराया 9-9 लाख रुपये है।
विज्ञापन

Aamir Khan Leases Three Luxury Apartments In Mumbai For 38 Lakh Monthly Rent For Four Years
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
12,200 वर्ग फीट में फैले हैं तीनों अपार्टमेंट
सीआरई मैट्रिक्स के जरिए सामने आए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक, आमिर खान ने सांताक्रूज वेस्ट स्थित सीजन्स त्रिमूर्ति में ये तीनों अपार्टमेंट किराए पर लिए हैं। ये फ्लैट इमारत की 14वीं, 12वीं और 11वीं मंजिल पर हैं।

इनमें सबसे बड़ा अपार्टमेंट 6,200 वर्ग फीट का है, जिसका हर महीने का किराया 20 लाख रुपये है। वहीं, बाकी दोनों अपार्टमेंट 3,000-3,000 वर्ग फीट के हैं और इनका किराया 9-9 लाख रुपये प्रति महीने है। इस तरह तीनों फ्लैट का कुल कारपेट एरिया 12,200 वर्ग फीट है।

खास बात यह है कि तीनों अपार्टमेंट के साथ तीन-तीन कार पार्किंग की जगह भी मिलेगी। यानी आमिर को कुल नौ कार पार्किंग की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

Aamir Khan Leases Three Luxury Apartments In Mumbai For 38 Lakh Monthly Rent For Four Years
आमिर खान, गौरी स्प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया
चार साल की लीज, हर साल बढ़ेगा किराया
दस्तावेजों के मुताबिक, आमिर खान और प्रॉपर्टी डेवलपर सीजन्स एवेन्यूज प्रॉपर्टीज के बीच ये समझौते किए गए हैं। लीज की अवधि 48 महीने यानी चार साल की है। यह समझौता 1 जनवरी 2027 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2030 तक चलेगा।

तीनों फ्लैट के किराए में हर साल 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। वहीं, इनका कुल सिक्योरिटी डिपॉजिट 38 लाख रुपये है, जो एक महीने के कुल किराए के बराबर है। शुरुआती किराए के हिसाब से आमिर खान को एक साल में कुल 4.56 करोड़ रुपये किराए के तौर पर देने होंगे।

समझौते के मुताबिक, सोसायटी मेंटेनेंस, पानी का बिल और प्रॉपर्टी व नगर निगम से जुड़े मौजूदा और भविष्य के टैक्स किराए में शामिल हैं। इनका भुगतान मकान मालिक की तरफ से किया जाएगा। इसके अलावा, आमिर इन अपार्टमेंट में किसी तरह का ढांचागत बदलाव या स्थायी निर्माण भी नहीं कर सकेंगे।

फिलहाल इस मामले पर आमिर खान और प्रॉपर्टी डेवलपर की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें- एवेंजर्स डूम्सडे: रिलीज से पहले ही धमाका, एडवांस बुकिंग में इन दो बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed