निशाने पर बॉलीवुड: 'अंडरवर्ल्ड एक बार फिर..', अभिनेताओं को मिल रही धमकियों पर भड़कीं नीलम गोरे, दिया बड़ा बयान
- बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को गुरुवार को जान से मारने की धमकी मिली।
- अब इस मामले में शिवसेना की एमएलसी नीलम गोरे का बयान सामने आया है।
- जानिए उन्होंने क्या कहा और क्या है पूरा मामला।
विस्तार
सरकार जल्द करेगी कार्रवाई
मीडिया से बातचीत के दौरान नीलम गोरे ने कहा, 'हर कुछ हफ्तों में कुछ लोग बॉलीवुड कलाकारों को धमकी देते हैं और उनसे पैसे वसूलने की कोशिश करते हैं। वे फिल्मी सितारों को डराना चाहते हैं। लेकिन जब बालासाहेब ठाकरे हमारे बीच थे, तब लोगों की ऐसी धमकी देने की हिम्मत नहीं होती थी। अब मुझे लगता है कि अंडरवर्ल्ड एक बार फिर मुंबई में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है।'
नीलम गोरे ने आगे कहा, 'लेकिन महाराष्ट्र पुलिस सक्षम है। शिवसेना भी सक्षम है। जब भी कोई हमला होता है, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वहां पहुंचते हैं। इसलिए जो लोग इस तरह की धमकियां दे रहे हैं, उनसे मैं कहना चाहती हूं कि आज तकनीक बहुत आगे बढ़ चुकी है। उनकी लोकेशन का पता लगाया जा सकता है। सरकार जल्द से जल्द कार्रवाई करेगी।'
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On reports of actor Saif Ali Khan receiving death threat from Baba Siddiqui murderers, Shiv Sena MLC Dr Neelam Latika Diwakar Gorhe says, "...A few people threaten Bollywood actors every few weeks and want to extort them. They want to scare the Bollywood actors. But when Balasaheb Thackeray was still with us, people were scared to issue threats like this. But now I feel that the underworld is trying to establish itself once again. But Maharashtra Police is capable. Shiv Sena is capable. When an attack happens, Deputy CM Eknath Shinde reaches there. So, to those who are making such threats, I would like to say that technology is so advanced right now. Their location can be traced. So, Govt will take action at the earliest..."
— ANI (@ANI) November 19, 2026
समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, सैफ अली खान को धमकी देने के पीछे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि धमकी वास्तव में जीशान अख्तर ने ही दी है या किसी दूसरे व्यक्ति ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सैफ अली खान के फोन पर एक वॉयस मैसेज आया था। इसमें कहा गया कि उनका भी वही हाल होगा, जो बाबा सिद्दीकी का हुआ था। पुलिस अब इस मैसेज की जांच कर रही है।
अधिकारी ने बताया कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं कोई दूसरा व्यक्ति जीशान अख्तर बनकर फिल्मी सितारों और पुलिस को परेशान तो नहीं कर रहा है। फिलहाल सैफ अली खान की ओर से इस मामले पर कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें- सैफ अली खान को धमकी: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वॉन्टेड का नाम आया सामने, डिजिटल सबूतों की जांच कर रही पुलिस
