Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pratik Gandhi Reveals Her Daughet Is Huge Harry Potter Fan Actor Working With Tom Felton Gandhi

प्रतीक गांधी: 'हैरी पॉटर' की फैन हैं अभिनेता की बेटी, टॉम फेल्टन संग काम करने जा रहे पापा को दी ये जिम्मेदारी

Mon, 23 Nov 2026 12:22 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 23 Nov 2026 12:22 PM IST
सार

  • अभिनेता प्रतीक गांधी जल्द सीरीज 'गांधी' में नजर आने वाले हैं।
  • इस सीरीज का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है, जिसमें टॉम फेल्टन भी नजर आएंगे।
  • बता दें कि प्रतीक की पत्नी और अभिनेत्री भामिनी ओझा भी इसमें नजर आएंगी। 

विज्ञापन
Pratik Gandhi Reveals Her Daughet Is Huge Harry Potter Fan Actor Working With Tom Felton Gandhi
प्रतीक गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता प्रतीक गांधी इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज 'गांधी' को लेकर चर्चा में हैं। हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही इस सीरीज में वह महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इसमें उनके साथ हॉलीवुड अभिनेता टॉम फेल्टन भी नजर आएंगे, जिन्हें दुनिया भर में 'हैरी पॉटर' फ्रेंचाइजी के ड्रेको मैल्फॉय के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन


हालांकि, प्रतीक के लिए यह साथ काम करने का मौका जितना खास था, उससे कहीं ज्यादा उत्साह उनके घर में देखने को मिला। दरअसल, उनकी बेटी हैरी पॉटर की बहुत बड़ी फैन हैं और उन्हें पता चला कि उनके पिता की मुलाकात ड्रेको मैल्फॉय से होने वाली है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

Pratik Gandhi Reveals Her Daughet Is Huge Harry Potter Fan Actor Working With Tom Felton Gandhi
प्रतीक गांधी - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या बोले प्रतीक गांधी?
प्रतीक गांधी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस दिलचस्प किस्से का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बेटी ने उन्हें एक किताब थमाई और टॉम फेल्टन से उस पर ऑटोग्राफ लेकर आने को कहा। इतना ही नहीं, उनकी भतीजी ने भी उनसे ऑटोग्राफ की फरमाइश कर दी। बेटी की खुशी देखकर प्रतीक ने खुद हंसल मेहता को मैसेज किया और उनसे भी ऑटोग्राफ दिलवाने की गुजारिश की।
विज्ञापन

Pratik Gandhi Reveals Her Daughet Is Huge Harry Potter Fan Actor Working With Tom Felton Gandhi
प्रतीक गांधी - फोटो : पीटीआई
बेटी ने पापा प्रतीक से कही ये बात
इंडिया टुडे से बातचीत में प्रतीक ने बताया, 'वह बहुत उत्साहित हो गई थी, क्योंकि वह हैरी पॉटर की बहुत बड़ी फैन है। उसने मुझसे कहा कि पापा, आपको पता भी नहीं है कि आप किसके साथ काम करने जा रहे हैं।' फिर उसने मुझे अपनी किताब दी कि मैं टॉम से उस पर ऑटोग्राफ ले आऊं। मेरी भतीजी ने भी ऐसा ही किया। मैंने हंसल को भी मैसेज किया कि यार, एक ऑटोग्राफ चाहिए।

प्रतीक और टॉम फेल्टन अब इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। प्रतीक के मुताबिक, टॉम कभी-कभी उन्हें मैसेज भी करते हैं। उन्होंने अपने को-स्टार की तारीफ करते हुए कहा कि वह काफी जिज्ञासु, अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर करने वाले और किसी छोटे बच्चे की तरह उत्साह से भरे इंसान हैं। प्रतीक ने बताया कि जब भी उनकी बेटी उन्हें टॉम के साथ बातचीत करते देखती है, तो उसके चेहरे पर हैरानी और गर्व दोनों नजर आते हैं।
विज्ञापन

Pratik Gandhi Reveals Her Daughet Is Huge Harry Potter Fan Actor Working With Tom Felton Gandhi
प्रतीक गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
पत्नी के साथ पर्दे पर नजर आएंगे प्रतीक गांधी
'गांधी' सीरीज प्रतीक के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें उनकी पत्नी और अभिनेत्री भामिनी ओझा भी उनके साथ नजर आएंगी। भामिनी सीरीज में कस्तूरबा गांधी का किरदार निभा रही हैं। दोनों ने थिएटर में लंबे समय तक साथ काम किया है, लेकिन इतने बड़े प्रोजेक्ट में एक-दूसरे के साथ स्क्रीन साझा करना उनके लिए अलग अनुभव रहा।

प्रतीक का कहना है कि एक-दूसरे के काम करने के तरीके और रचनात्मक सोच को अच्छी तरह समझने की वजह से साथ काम करना आसान रहा। उन्होंने बताया कि दोनों ने एक-दूसरे को निर्देशित किया है, साथ काम किया है और अलग-अलग तरह के किरदारों को समझने में एक-दूसरे की मदद की है। ऐसे में सेट पर उन्हें कभी ऐसा महसूस ही नहीं हुआ कि वे किसी नए सह-कलाकार के साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed