Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hailee Steinfeld will return to the Marvel Cinematic Universe as Kate Bishop in Avengers Doomsday

हैली स्टैनफेल्ड: अभिनेत्री की एमसीयू में वापसी, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में निभाएंगी केट बिशप का किरदार

Mon, 23 Nov 2026 12:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 23 Nov 2026 12:22 PM IST
सार

  • Hailee Steinfeld: अभिनेत्री और सिंगर हैली स्टेनफेल्ड एमसीयू में वापसी कर रही हैं।
  • वे 'एवेंजर्स डूम्सेड' में नजर आएंगी। एक सोशल मीडिया पर साझा वीडियो में यह संकेत मिला है। 
  • हैली स्टेनफेल्ड को केट बिशप के किरदार में देखा जाएगा। 

विज्ञापन
Hailee Steinfeld will return to the Marvel Cinematic Universe as Kate Bishop in Avengers  Doomsday
हैली स्टेनफेल्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड अभिनेत्री हैली स्टेनफेल्ड मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में वापसी कर रही हैं। वे 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में केट बिशप के रोल में नजर आएंगी। मार्वल स्टूडियोज और डिज्नी एनिमेशन के साझा एलान के बाद हैली की एमसीयू में वापसी की पुष्टि हुई है। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में वे इस बारे में बात करते दिखी हैं।

विज्ञापन

वीडियो के जरिए दी वापसी की जानकारी
साझा किए गए वीडियो में स्टेनफेल्ड अपनी आगामी फिल्म 'हेक्स्ड' का प्रमोशन करते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में स्टेनफेल्ड कहती हैं, 'अरे, तो मैं अपनी फिल्म 'हेक्स्ड' के साथ यहां हूं, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने किसी दूसरी फिल्म की कुर्सी दी है'। फिर, वे अपने नाम वाली एक डायरेक्टर की कुर्सी की ओर देखती हैं। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'एवेंजर्स- डूम्सडे' में वापसी से पहले डिज्नी की 'हेक्स्ड' में हैली को देखें'।

विज्ञापन
विज्ञापन

किरदार को लेकर हैली ने क्या कहा?
बता दें कि हैली स्टीनफेल्ड ने इससे पहले साल 2021 की डिज्नी+ सीरीज 'हॉकआई' में जेरेमी रेनर के साथ केट बिशप का रोल किया था। 2023 की फिल्म 'द मार्वल्स' में ब्री लार्सन, टेयोना पैरिस और इमान वेल्लानी के साथ एक छोटी पोस्ट-क्रेडिट अपीयरेंस दी थी।
किरदार निभाने के बारे में बताते हुए स्टीनफेल्ड ने पहले वैरायटी को बताया था, 'ऐसा किरदार निभाना सच में बहुत खुशी की बात है, जो किसी भी तरह से किसी को भी इंस्पायर कर सके। केट बिशप एक ऐसा किरदार है, जिसे मैं बड़े होते हुए देखना पसंद करती। कोई ऐसा जो पूरी तरह से एम्बिशियस, ड्रिवन और डिसिप्लिन्ड हो  और अपने गोल्स को पाने के लिए जो कुछ भी करना पड़े, उसे खुद करने का फैसला करती है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Marvel Studios (@marvelstudios)


विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'एवेंजर्स: डूम्सडे'?
'एवेंजर्स: डूम्सडे' 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे लेकर भारतीय दर्शकों के बीच भी जबर्दस्त क्रेज है। वहीं, बात करें डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म 'हेक्स्ड' की तो यह भारत में 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed