Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan gave a befitting reply to those trolling him by age shaming saying Yes I have grown old

अमिताभ बच्चन: 'हां बेटा बुढ़ऊ हो गए, एक दिन तुम भी हो जाओगे', ट्रोल करने वालों को बिग बी ने दिया करारा जवाब

Mon, 23 Nov 2026 01:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 23 Nov 2026 01:06 PM IST
सार

  • Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन अक्सर एक्स पर देर रात पोस्ट शेयर करते हैं। कुछ यूजर्स इन पर नकारात्मक टिप्पणी करते हैं।
  • बिग बी ने अब हालिया ब्लॉग पोस्ट के जरिए ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है।
  • खासतौर से उम्र को लेकर कमेंट करने वालों पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan gave a befitting reply to those trolling him by age shaming saying Yes I have grown old
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। एक्स अकाउंट पर तो वे नियमित रूप से पोस्ट साझा करते हैं और इसके अलावा ब्लॉग भी लिखते हैं। बिग बी अक्सर देर रात एक्स पर पोस्ट शेयर करते हैं। उनके फैंस जहां प्यार लुटाते हैं, वहीं कुछ यूजर्स ट्रोल करते हैं। बढ़ती उम्र पर नकारात्मक टिप्पणी करते हैं। ऐसे ट्रोल्स को बिग बी ने करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन

आधी रात को शेयर किया ब्लॉग
अमिताभ बच्चन ने अपने हालिया ब्लॉग पोस्ट में उम्र को लेकर की जाने वाली टिप्पणी का जिक्र किया है। आज 23 नवंबर को लिखे गए ब्लॉग की शुरुआत उन्होंने एक शायरीनुमा पंक्ति से की है। बिग बी ने लिखा है, 

रात आधी हो गई है
जागता मैं आंख फाड़े  
हाय सुधियों के सहारे 
चांदनी पिछले पहर की पास में जो सो गई है 
रात आधी हो गई है
- बच्चन 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रोल करने वालों से कहा- तुम भी बुढ़ऊ हो जाओगे
ब्लॉग के आखिर में बिग बी ने उन ट्रोल को जवाब दिया है, जो एक्स और फेसबुक पर देर रात पोस्ट करने के चलते उन्हें ट्रोल करते हैं। बिग बी ने लिखा है, 'वे मुझे कहते हैं, 'ए बुढ़ऊ  सो जा रात हो गई  है। सठिया गए हो क्या...। हां बेटा, बुढ़ऊ हो गए हैं। अगर वहां तक पहुंच सके तो एक दिन तुम भी हो जाओगे बुढ़ऊ'। 

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट 

  • अमिताभ बच्चन के पास कई प्रोजेक्ट लाइन में हैं।
  • वे जल्द ही रिभु दासगुप्ता द्वारा निर्देशित कोर्टरूम ड्रामा 'सेक्शन 84' में नजर आएंगे।
  • इस फिल्म में डायना पेंटी, निम्रत कौर और अभिषेक बनर्जी भी हैं और फिलहाल यह पोस्ट-प्रोडक्शन में है।
  • नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2' में भी अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में वापसी करेंगे।
  • इस फिल्म में वे प्रभास और कमल हासन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed