बिग बॉस 20: अपना हुनर दिखाएंगे प्रतिभागी, 'BB शो' में करेंगे परफॉर्म, अरिश्फा बोलीं- मुझ पर रहम करो
- Bigg Boss 20: रियलिटी शो में 'द बीबी शो' का आयोजन होने जा रहा है।
- इसमें सभी प्रतिभागियों को अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
- कुछ प्रतिभागी साथ में परफॉर्म करेंगे तो कुछ सोलो प्रस्तुति देंगे।
विस्तार
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' दिलचस्प मोड़ पर है। हर प्रतिभागी का गेम अब और अधिक स्पष्टता के साथ दिख रहा है। दोस्ती बनने और बिगड़ने का सिलसिला भी जारी है। शो का आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। घर में 'द बीबी शो' का आयोजन होगा। यहां घरवाले परफॉर्म करेंगे।
बिग बॉस से अरिश्फा बोलीं- रहम करो
जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट से 'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें बिग बॉस प्रतिभागियों को 'BB' शो के बारे में सूचना देते नजर आ रहे हैं। साथ ही बता रहे हैं कि किसको क्या प्रस्तुति देनी है और किसके साथ परफॉर्म करना है। इस बीच अरिश्फा खान बिग बॉस से कहती हैं, 'मुझ पर रहम करो'।
गुल्लू होस्ट करेंगे BB शो
रियलिटी शो में बिग बॉस सभी घरवालों के आगे कहते हैं, 'आज घर में होने जा रहा है 'द बीबी 20 शो'। अरिश्फा और काजी मिलकर गाएंगे। यंग डीएसए और उदिति मिलकर रैप सुनाएंगे। आम्रपाली भोजपुरी गाने पर आज आपका भी डांस परफॉर्मेंस हो जाए। लव भी पंजाबी स्टाइल में डांस परफॉर्मेंस देंगी। गुल्लू आज के इस इवेंट के होस्ट होंगे और सामने आने वाले सदस्यों को रोस्ट करेंगे'। यह सुनकर सभी घरवाले बेहद खुश नजर आए।
दर्शकों के बीच दिखा उत्साह
'बीबी शो' को लेकर सिर्फ प्रतिभागी ही नहीं, बल्कि दर्शक भी उत्साहित हैं। सबसे ज्यादा उत्साह काजी तौकीर की परफॉर्मेंस को लेकर है। एक यूजर ने कहा, 'इसे बीबी शो नहीं, काजी तौकीर शो कहिए'। वहीं, कुछ गुल्लू की परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहे हैं। कुछ ने कहा कि हमें तो उदिति और यंग के रैप परफॉर्मेंस का इंतजार है। बता दें कि 'बिग बॉस 20' रोज रात नौ बजे जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होता है। वहीं, रात साढ़े दस बजे कलर्स पर आता है।
