Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shabana Azmi on hijab secularism and middlemen says I will wear 3 burqa

शबाना आजमी: 'मैं तीन बुर्के पहन लूंगी...', अभिनेत्री ने क्यों कही ऐसी बात? बिचौलियों पर भी साधा निशाना

Mon, 23 Nov 2026 01:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 23 Nov 2026 01:39 PM IST
सार

  • शबाना आजमी राज्यसभा की मनोनीत सदस्य के रूप में संसद का हिस्सा रही हैं।
  • हाल ही में शबाना आजमी 'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में नजर आईं।
  • हाल ही में दिग्गज अभिनेत्री ने पर्दे और बुर्के पर अपनी राय जाहिर की है।

विज्ञापन
Shabana Azmi on hijab secularism and middlemen says I will wear 3 burqa
शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने काफी पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि वह धार्मिक रीति-रिवाजों से दूर रहती हैं, मगर फिर भी खुद को सांस्कृतिक रूप से मुस्लिम मानती हैं। उनके पिता कवि और गीतकार कैफी आजमी थे और मां अभिनेत्री शौकत आजमी थीं। उनकी शादी गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर से हुई है। मुस्लिम परिवार में पले-बढ़े होने के बावजूद वह खुद को नास्तिक मानते हैं। हाल ही में शबाना ने हिजाब और बुर्के पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

परदे पर क्या बोलीं शबाना आजमी?
उषा काकड़े के साथ बातचीत में शबाना ने कहा 'कुरान में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि आपको इस तरह का बुर्का पहनना चाहिए। कुरान में बस इतना कहा गया है कि आपकी नजरों में हया (शर्म/मर्यादा) होनी चाहिए। यह हया महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए है।' उन्होंने 'बिचौलियों' पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे धर्म की शिक्षाओं को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं और लोगों के बीच यह गलतफहमी फैलाते हैं कि कुरान महिलाओं को पर्दा करने के लिए कहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shabana Azmi on hijab secularism and middlemen says I will wear 3 burqa
शबाना आजमी, जावेद अख्तर - फोटो : एक्स
शबाना ने कही तीन बुर्का पहनने की बात
शबाना ने कहा, 'मैं बुर्का नहीं पहनती लेकिन अगर कोई मुझसे कहे कि मैं बुर्का नहीं पहन सकती, तो मैं तीन बुर्के पहन लूंगी। ऐसा कहने वाले आप होते कौन हैं? ऐसा नहीं हो सकता कि धर्मनिरपेक्षता की आड़ में आप कट्टरवाद को बढ़ावा दें।' 

यह पहली बार नहीं है जब इस अभिनेत्री ने इस विषय पर बात की है। उन्होंने 2022 के कर्नाटक विवाद के दौरान भी अपनी बात रखी थी, जब उडुपी के एक कॉलेज में छह लड़कियों को हिजाब पहनने के कारण प्रवेश करने से रोक दिया गया था।
विज्ञापन

शबाना ने राज्यसभा में कौन से मुद्दे उठाए?
शबाना ने कभी चुनाव नहीं लड़ा है लेकिन राज्यसभा की मनोनीत सदस्य के रूप में संसद का हिस्सा रही हैं। 1997 में राष्ट्रपति ने उन्हें उच्च सदन (राज्यसभा) के लिए मनोनीत किया था। अपने कार्यकाल के दौरान अपने व्यस्त अभिनय करियर के बावजूद, वह संसद के सत्रों में नियमित रूप से शामिल होती रहीं। वह यहां महिलाओं, बच्चों और गरीबों की आवाज उठाती रहीं।

Shabana Azmi on hijab secularism and middlemen says I will wear 3 burqa
सनी देओल, शबाना आजमी - फोटो : एक्स
शबाना आजमी का वर्कफ्रंट
  • हाल ही में शबाना आजमी 'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' का हिस्सा रहीं।
  • इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया।
  • सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' में उन्होंने एक दमदार रोल किया। 
  • दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed