{"_id":"6b054ea90ee80c04a70cd27d","slug":"two-arrested-in-multi-crore-land-fraud-case-in-dehradun-for-using-impersonator-in-fake-property-registry-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: असली मालिक की जगह खड़ा किया फर्जी व्यक्ति, दो आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: असली मालिक की जगह खड़ा किया फर्जी व्यक्ति, दो आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी मामला
Tue, 24 Nov 2026 02:29 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:29 PM IST
सार
राजधानी देहरादून में जमीन धोखाधड़ी से जुड़े सामने आए एक मामले में आरोपियों ने पहचान बदलकर जमीन का सौदा कर दिया। खरीदार को इसकी भनक तब लगी, जब रकम वापस मांगने पर उसे धमकियां मिलने लगीं। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। हालांकि मामले शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में राजपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने असली जमीन मालिक की जगह रजिस्ट्री के समय एक फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर दिया और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री करा दी। इसके बाद वादी से करोड़ों रुपये की रकम लेकर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सहस्रधारा रोड निवासी करन शर्मा ने 14 सितंबर 2026 को राजपुर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय त्यागी और उसके साथियों ने उन्हें जमीन बेचने का झांसा दिया। आरोपियों ने धोखाधड़ी की नीयत से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और असली जमीन मालिक के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर दिया। इसके आधार पर उनकी पत्नी के नाम जमीन की रजिस्ट्री करा दी गई। इस सौदे के एवज में आरोपियों ने उनसे करोड़ों रुपये ले लिए। बाद में रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
आईटी पार्क के पास गिरफ्तार
शिकायत के आधार पर राजपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल पुलिसिंग के जरिये आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: उधारी के पैसों से चल रहे प्रदेश के सौ से अधिक सरकारी अस्पताल, करोड़ों का बजट है अटका
पुलिस ने मंगलवार को आईटी पार्क के पिछले गेट के पास धोरण रोड से संजय त्यागी और परविंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
