रायवाला: पार्किंग को लेकर विवाद, युवक ने की पांच राउंड फायरिंग, गोलियों की आवाज से हरिपुर कला में दहशत
हरिपुर कला में रात के सन्नाटे में अचानक गोलियां चलने की आवाज से लोग सहम गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने फायरिंग का वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
विस्तार
गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई।
घटना के दौरान कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में वीडियो भी बना लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष देर रात तक कोतवाली में मौजूद रहा। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार
प्रभारी कोतवाली रायवाला मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है
