Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police chiefs in uttarakhand to submit affidavits on transfers ahead of assembly elections

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में तबादलों पर आयोग सख्त, कप्तानों को देना होगा शपथ पत्र

Tue, 24 Nov 2026 04:32 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 24 Nov 2026 04:32 PM IST
सार

चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों की तैनाती को लेकर सख्ती शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग ने तबादलों से जुड़े नियमों के पालन की जवाबदेही जिलों के पुलिस कप्तानों पर तय की है। अब उन्हें शपथ पत्र देकर इसकी पुष्टि करनी होगी। उधर, तबादला सूची में शामिल इंस्पेक्टरों को नई तैनाती पर भेजने में किसी तरह की देरी नहीं करने को कहा गया है।

विज्ञापन
Police chiefs in uttarakhand to submit affidavits on transfers ahead of assembly elections
तबादला - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों को लेकर निर्वाचन आयोग ने निगरानी बढ़ा दी है। आयोग के निर्देशों के अनुपालन में अब जिलों के पुलिस कप्तानों को न केवल निर्धारित मानकों के तहत तबादले पूरे कराने होंगे, बल्कि इसकी पुष्टि के लिए शपथ पत्र भी देना होगा। इस बीच रेंज कार्यालय ने तबादला सूची जारी होने के बाद संबंधित इंस्पेक्टरों को कार्यमुक्त करने में देरी न करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

रेंज स्तर से जारी आदेशों के अनुसार, जिन निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं, उन्हें सूची के मुताबिक तत्काल नई तैनाती के लिए रवाना करना होगा। संबंधित जिलों के पुलिस कप्तानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि तबादला आदेशों का समयबद्ध तरीके से पालन हो। किसी भी स्तर पर पुराने तैनाती स्थल पर अधिकारियों को रोके रखने की स्थिति नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

दरअसल, निर्वाचन आयोग ने चुनाव से पहले पुलिस अधिकारियों की तैनाती को लेकर स्पष्ट मानक तय किए हैं। इसके तहत एक जिले में निर्धारित अवधि से अधिक समय से तैनात और अपने गृह जिले में सेवाएं दे रहे पुलिस अधिकारियों को हटाया जाना है। आयोग ने अब इस व्यवस्था के पालन की जिम्मेदारी सीधे जिलों के पुलिस कप्तानों पर तय करते हुए उनसे प्रमाण पत्र मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी और एसपी को शपथ पत्र में प्रमाणित करना होगा कि उनके जिले में आयोग के मानकों के दायरे में आने वाला कोई भी इंस्पेक्टर या दरोगा तैनात नहीं है। यह रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। इससे तबादला आदेशों के वास्तविक अनुपालन की भी जांच हो सकेगी। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर चुनाव पूर्व होने वाली सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसी क्रम में तबादले किए गए हैं। सभी जिलों को जल्द से जल्द तबादला सूची के अनुसार अधिकारियों को मुक्त करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें...रायवाला: पार्किंग को लेकर विवाद, युवक ने की पांच राउंड फायरिंग, गोलियों की आवाज से हरिपुर कला में दहशत

नरेश राठौर समेत कई इंस्पेक्टरों के तबादले

पटेलनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर समेत गढ़वाल मंडल से कई इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। नरेश राठौर को टिहरी जनपद में स्थानांतरित किया गया है। कुछ दिन पूर्व उनका हरिद्वार तबादला होने की सूची आई थी। इनके अलावा जिले से संपूर्णानंद गैरोला, वीरेंद्र नेगी, गिरीश चंद्र शर्मा, हरिओम राज चौहान, पंकज देवरानी, प्रदीप कुमार राणा, देवेंद्र सिंह चौहान, कैलाश चंद्र भट्ट, गजेंद्र बहुगुणा, प्रदीप सिंह रावत आदि के नाम हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed