Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kusum rani naithani honoured with bal sahitya bhushan shri award for children story collection

देहरादून: डॉ. कुसुम रानी नैथानी को बाल साहित्य भूषण श्री सम्मान, इस खास कहानी संग्रह के लिए नवाजा गया

Tue, 24 Nov 2026 05:16 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 24 Nov 2026 05:16 PM IST
सार

बाल साहित्य के क्षेत्र में अपनी लेखनी से छाप छोड़नी वाली डॉ. कुसुम रानी नैथानी को एक और सम्मान से नवाजा गया है। बच्चों के लिए लिखी गई उनकी कहानियों में मनोरंजन के साथ सामाजिक सरोकार और जीवन मूल्यों की झलक भी मिलती है। 

विज्ञापन
Kusum rani naithani honoured with bal sahitya bhushan shri award for children story collection
डॉ. कुसुम रानी नैथानी को बाल साहित्य भूषण श्री सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाल साहित्य के क्षेत्र में लंबे समय से लेखन कर रहीं डॉ. कुसुम रानी नैथानी को लता भिल्ला स्मृति 'बाल साहित्य भूषण श्री सम्मान' से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उनके बाल कहानी संग्रह 'क्योंकि मैं लड़की हूं' के लिए केबी हिंदी सेवा न्यास, बिसौली (बदायूं) की ओर से दिया गया।

विज्ञापन

22 नवंबर 2026 को आरके इंटरनेशनल स्कूल, बिसौली में आयोजित समारोह में डॉ. नैथानी को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न और नकद धनराशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में साहित्य और शिक्षा जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। डॉ. कुसुम रानी नैथानी पिछले 30 वर्षों से बच्चों के लिए साहित्य लिख रही हैं। उनकी कहानियों में मनोरंजन के साथ नैतिक मूल्यों और सामाजिक मुद्दों को भी जगह मिलती है। उनकी भाषा सरल और रोचक होती है, जिससे बच्चे आसानी से कहानियों से जुड़ पाते हैं। अब तक उनके 18 बाल कहानी संग्रह, एक बाल उपन्यास और 800 से अधिक कहानियां प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके लेखन को पाठकों ने सराहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हरिद्वार कार्तिक पूर्णिमा स्नान: ड्यूटी कर रहे ASI को महिला ने मारा थप्पड़, मेजर बताकर दंपति ने दिखाया रौब

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी डॉ. नैथानी को उनकी साहित्यिक कृतियों के लिए कई सम्मान मिल चुके हैं। सम्मान समारोह में संस्था के अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा 'सुधांशु', महासचिव आशुतोष शर्मा, उपाध्यक्ष नितिन सेठी, मुख्य अतिथि खुराना जी और विशिष्ट अतिथि डॉ. यूसी नैथानी उपस्थित रहे। इनके अलावा साहित्यकार घमंडी लाल अग्रवाल, लता अग्रवाल 'तूलजा' सहित देश के कई जाने-माने साहित्यकारों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed