{"_id":"6b08de0bf2360cbc76022218","slug":"old-age-life-experiences-inner-strength-peace-and-maturity-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर सिलवट में छिपी एक कहानी है: उम्र के साथ कमजोर नहीं, परिपक्व होता है जीवन","category":{"title":"Blog","title_hn":"अभिमत","slug":"blog"}}
हर सिलवट में छिपी एक कहानी है: उम्र के साथ कमजोर नहीं, परिपक्व होता है जीवन
Fri, 27 Nov 2026 07:04 AM IST
देवेश त्रिपाठी
वॉल्ट व्हिटमैन
वॉल्ट व्हिटमैन
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Fri, 27 Nov 2026 07:04 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
बढ़ती उम्र बहुत कुछ सिखाती है
- फोटो :
अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
जब पेड़ बढ़ रहा होता है, तब तेज हवा, बारिश और मौसम की मार उसे मुश्किलों जैसी लगती है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ उसे मानो यह एहसास होता है कि आज जिस मजबूती से वह खड़ा है, उसमें इन सभी परिस्थितियों का योगदान है। ठीक इसी तरह जीवन में आई कठिनाइयां, असफलताएं, बिछोह और संघर्ष अब केवल दुखद स्मृतियां नहीं रह जाते, बल्कि ऐसे अनुभव बन जाते हैं, जिन्होंने मनुष्य को भीतर से मजबूत और परिपक्व बनाया होता है।पीछे मुड़कर देखने पर समझ आता है कि जीवन की कठिन राहों ने ही हमें वह बनाया, जो हम आज हैं। वृद्धावस्था में व्यक्ति भविष्य की अनिश्चित योजनाओं के बजाय वर्तमान के छोटे-छोटे सुखों को अधिक महत्व देने लगता है। उम्र बढ़ने के साथ स्वभाव में भी बदलाव आता है। जो व्यक्ति कभी छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित हो जाता था, वह धीरे-धीरे शांत रहना और परिस्थितियों को सहजता से स्वीकार करना सीख जाता है। क्रोध, अधीरता और हर बात पर प्रतिक्रिया देने की प्रवृत्ति कम होने लगती है।
मनुष्य समझने लगता है कि हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं है, लेकिन अपने व्यवहार और दृष्टिकोण को जरूर बदला जा सकता है।
यही समझ उसे मानसिक शांति और संतुलन देती है। वृद्धावस्था को केवल जीवन की ढलती शाम के रूप में नहीं देखना चाहिए। यह वह समय भी है, जब मनुष्य अपने अनुभवों और आत्मिक शक्ति के सहारे जीवन को अधिक व्यापक दृष्टि से समझ पाता है। जैसे वृक्ष पतझड़ में अपने पत्ते खोने के बाद भी अपनी जड़ों में जीवन संजोए रखता है, वैसे ही उम्र बढ़ने के साथ शरीर कमजोर होने पर भी मनुष्य के भीतर प्रेम, उत्साह और आशा की लौ जलती रह सकती है। वास्तव में, उम्र का बढ़ना जीवन की सुंदरता का कम होना नहीं, बल्कि उसका एक नए रूप में परिपक्व होना है।