{"_id":"6afedb81849048869d0d67ff","slug":"bail-plea-of-businessman-deepak-tandon-accused-of-blackmailing-by-distorting-photos-using-ai-rejected-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर: एआई से तस्वीरें बिगाड़ ब्लैकमेल करने के आरोपी कारोबारी दीपक टंडन की जमानत याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर: एआई से तस्वीरें बिगाड़ ब्लैकमेल करने के आरोपी कारोबारी दीपक टंडन की जमानत याचिका खारिज
Thu, 19 Nov 2026 04:50 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 19 Nov 2026 04:50 PM IST
सार
रायपुर में एआई की मदद से तस्वीरों से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाने और न्यूज पोर्टल के जरिए ब्लैकमेलिंग के आरोपी कारोबारी दीपक टंडन की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी।
विज्ञापन
कारोबारी दीपक टंडन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर में नवम सत्र न्यायाधीश की अदालत ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से लोगों की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाने और न्यूज पोर्टल की आड़ में ब्लैकमेल कर वसूली करने वाले आरोपी होटल कारोबारी दीपक टंडन की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पुलिस ने आरोपी को शहर के अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से जब्त दो मोबाइल फोन की जांच के दौरान कई आपत्तिजनक तस्वीरें, वीडियो और ऑडियो क्लिप मिलने का दावा पुलिस ने किया है।
पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर लोगों की तस्वीरें लेकर एआई उपकरण की सहायता से उनमें बदलाव करता था और उन्हें आपत्तिजनक स्वरूप प्रदान कर देता था। इसके बाद वह इन तस्वीरों के साथ भ्रामक खबरें अपने न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया पर प्रकाशित करता था। इन खबरों और तस्वीरों को हटाने के नाम पर आरोपी लोगों से रकम देने के लिए दबाव बनाता था। मामले की गंभीरता और उपलब्ध तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने आरोपी को जमानत राहत देने से इन्कार कर दिया।
फर्जी खबरें प्रसारित कर सामाजिक छवि बिगाड़ने का आरोप
महाराणा प्रताप नगर निवासी मणिशंकर पांडेय ने सिरगिट्टी थाने में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी ने उनकी तस्वीरों को एआई तकनीक से एडिट करके अश्लील और भ्रामक सामग्री तैयार की थी। इसके बाद आरोपी ने इस सामग्री को न्यूज पोर्टल और विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित कर दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस कृत्य का उद्देश्य उनकी सामाजिक छवि खराब करना और दबाव बनाकर अवैध रूप से रुपये ऐंठना था। शिकायत के आधार पर जांच के दौरान पुलिस को आरोपी दीपक टंडन की भूमिका का पता चला।
विज्ञापन
राजधानी के अपार्टमेंट में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा
आरोपी की लोकेशन रायपुर में मिलने पर पुलिस ने 6 नवंबर को न्यू राजेंद्र नगर स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए। पुलिस का दावा है कि जब्त मोबाइल फोन की जांच में कई आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और ऑडियो क्लिप बरामद हुए हैं। पुलिस की टीम इन सभी डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके।
कई जिलों में दर्ज हैं मामले और पुराना विवाद
पुलिस जांच के विवरण के अनुसार आरोपी दीपक टंडन के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल में रायपुर, कोरबा और सक्ती सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों में उसके खिलाफ लगभग 10 मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस इन मामलों और आरोपी की गतिविधियों की भी जांच कर रही है। इससे पहले दीपक टंडन का नाम तत्कालीन डीएसपी कल्पना वर्मा से जुड़े विवाद के कारण भी चर्चा में आया था। उस समय टंडन ने डीएसपी पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए थे। उसका दावा था कि डीएसपी ने प्रेम संबंध में फंसाकर शादी का झांसा दिया और उससे नकद राशि, महंगी गाड़ी तथा गहने लिए थे।
दूसरी तरफ, कल्पना वर्मा ने इन आरोपों को अलग संदर्भ में रखते हुए कहा था कि टंडन उनसे ली गई रकम वापस नहीं कर पा रहा था और देनदारी से बचने के लिए उसने सोशल मीडिया से तस्वीरें लेकर फर्जी चैट तैयार की थीं। उन्होंने कानूनी कार्रवाई की बात भी कही थी।