Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Six gamblers including Elderman Principal arrested playing gambling in Urga Korba picnic pretext cash seized

पिकनिक की आड़ में जुए का खेल: कोरबा में एल्डरमैन और शिक्षक समेत 6 गिरफ्तार, 11 हजार रुपये जब्त

Thu, 19 Nov 2026 04:24 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 19 Nov 2026 04:24 PM IST
सार

जिले के पहाड़गांव में उरगा पुलिस ने जुआ खेलते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में बाराद्वार नगर पालिका का एक एल्डरमैन और एक शिक्षक भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Six gamblers including Elderman Principal arrested playing gambling in Urga Korba picnic pretext cash seized
जुआ खेलते एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के पहाड़गांव में पुलिस ने जुआ खेलते 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी बाराद्वार क्षेत्र के निवासी हैं। वे वनभोज मनाने की आड़ में कोरबा जिले में जुआ खेल रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से करीब 11 हजार रुपये नकदी, मोबाइल और ताश के पत्ते जब्त किए। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई। थाना उरगा में दर्ज दस्तावेज के अनुसार, यह कार्रवाई 14:20 बजे ग्राम पहाड़गांव में हुई। उप निरीक्षक नवीन पटेल की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 641/2026 पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक उर्फ गज्जू ठाकुर (46), शशिकांत दुबे (56) और ज्योतिष वैष्णव (51) शामिल हैं। रविंद्र खाण्डे (26), दीपक कुमार बंसल (26) और आशुतोष राय (33) भी पकड़े गए हैं। सभी आरोपी बाराद्वार निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उनकी कब्जे से नकदी और अन्य सामान जब्त किया गया है।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधि और शिक्षक की संलिप्तता
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार रविंद्र खाण्डे बाराद्वार नगर पालिका में एल्डरमैन हैं। वह जिला युवा मोर्चा में एक पदाधिकारी भी हैं। आरोपियों में शामिल शशिकांत दुबे पेशे से शिक्षक और प्रिंसिपल बताए जा रहे हैं। जनप्रतिनिधि और शिक्षक जैसे जिम्मेदार लोगों के जुआ खेलते पकड़े जाने से क्षेत्र में काफी चर्चा तेज हो गई है। इस घटना ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में लगातार मामले
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पसान थाना पुलिस ने भी जुआ खेलते एक सरपंच और एक शिक्षक को गिरफ्तार किया था। कोरबा जिले में लगातार जनप्रतिनिधि और शिक्षक वर्ग के लोग जुआ खेलते पकड़े जा रहे हैं। इन घटनाओं से समाज में कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह स्थिति प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बन गई है। ऐसे मामलों से कानून व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न लग रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed