{"_id":"6afedef0f3e1e056490adf74","slug":"balodabazar-liquor-shop-supervisor-absconding-20-lakh-bjp-yuva-morcha-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलौदाबाजार: शराब दुकान का सुपरवाइजर 20 लाख रुपये लेकर फरार, मामला दर्ज, आरोपी भाजपा युवा मोर्चा का नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलौदाबाजार: शराब दुकान का सुपरवाइजर 20 लाख रुपये लेकर फरार, मामला दर्ज, आरोपी भाजपा युवा मोर्चा का नेता
Thu, 19 Nov 2026 05:52 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 19 Nov 2026 05:52 PM IST
सार
बलौदाबाजार के गिधपुरी शराब दुकान में 20.46 लाख रुपये की बिक्री राशि का हिसाब नहीं मिला। सुपरवाइजर गेवेंद्र बंजारे पर रकम लेकर फरार होने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी स्थित शासकीय देसी-विदेशी मदिरा कम्पोजिट दुकान का सुपरवाइजर बिक्री की 20,46,730 रुपये की राशि लेकर फरार हो गया है। आरोपी की पहचान पलारी निवासी गेवेंद्र बंजारे के रूप में हुई है, जो भाजपा मंडल युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष भी है। कंपनी के जिला समन्वयक रजनीश प्रसाद साहू की शिकायत पर गिधपुरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बैंक खाते के मिलान से हुआ खुलासा
शराब दुकान की रोजाना की बिक्री और बैंक में जमा होने वाली राशि के बीच बड़े अंतर से इस पू मामले का खुलासा हुआ। कंपनी के प्रतिनिधियों ने जब देखा कि बिक्री का पैसा बैंक खाते में जमा नहीं हो रहा है, तो उन्होंने सुपरवाइजर से संपर्क साधा। आरोपी शुरुआत में राशि जल्द जमा कराने का आश्वासन देता रहा, लेकिन बाद में उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। आरोपी से संपर्क टूटने के बाद 13 नवंबर को कंपनी की टीम ने आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक मनराखन नेताम की उपस्थिति में दुकान के बिक्री रिकॉर्ड और बैंक खातों की जांच की। जांच के दौरान बिक्री राशि और बैंक में जमा रकम के आंकड़े आपस में मेल नहीं खा रहे थे।
देसी व विदेशी शराब की बिक्री में गड़बड़ी
दुकान के रिकॉर्ड और रजिस्टर के गहन मिलान में तीनों अलग-अलग श्रेणियों में वित्तीय अनियमितता सामने आई। देसी शराब की बिक्री में 10,53,310 रुपये, विदेशी शराब की बिक्री में 7,65,270 रुपये और विदेशी मदिरा की एमआरपी बिक्री की मद में 2,28,150 रुपये की गड़बड़ी मिली। इस प्रकार कुल 20,46,730 रुपये का हिसाब गायब पाया गया। आरोपी पिछले छह दिनों से लगातार गायब है। ताज्जुब की बात यह है कि आरोपी को इस शराब दुकान में सुपरवाइजर का काम संभालते हुए केवल दो महीने का समय ही हुआ था।
विज्ञापन
भारतीय न्याय संहिता में दर्ज की प्राथमिकी
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिसाब-किताब की प्राथमिक जांच पूरी करने के बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी हेमंत साहू के अनुसार, 20 लाख रुपये से अधिक की राशि में हेरफेर का अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी गेवेंद्र बंजारे की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। यह भी जांच की जा रही है कि दुकान संचालन और वित्तीय नियंत्रण की व्यवस्था में चूक कहां हुई।