Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan extends airspace ban on Indian aircraft till December 24 2026

पाकिस्तान ने एयरस्पेस बैन बढ़ाया: भारतीय विमानों को 24 दिसंबर तक नहीं मिलेगी उड़ान की इजाजत, अब क्या है वजह?

Thu, 19 Nov 2026 05:54 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, लाहौर।
पीटीआई, लाहौर। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 19 Nov 2026 05:54 PM IST
सार

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने पर लगी रोक 24 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी है। यह पाबंदी भारत में रजिस्टर्ड विमानों, भारतीय एयरलाइंस के स्वामित्व या संचालन वाले विमानों और सैन्य विमानों पर लागू होगी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद अप्रैल 2025 में दोनों देशों ने एक-दूसरे के लिए एयरस्पेस बंद किया था। इस प्रतिबंध के कारण कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का सफर तीन घंटे तक लंबा हो सकता है।

विज्ञापन
Pakistan extends airspace ban on Indian aircraft till December 24 2026
हवाई जहाज। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पाकिस्तान ने एक बार फिर भारतीय विमानों के अपने हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) से गुजरने पर लगी रोक को बढ़ा दिया है। अब भारतीय विमानों को 24 दिसंबर 2026 तक पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने की अनुमति नहीं होगी। पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (पीएए) ने गुरुवार को नोटिस टू एयरमेन जारी कर इस फैसले की जानकारी दी। इस फैसले के बाद भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल करने पर लगी पाबंदी एक महीने और जारी रहेगी। यह रोक भारतीय एयरलाइंस के विमानों के साथ-साथ सैन्य विमानों पर भी लागू होगी।
विज्ञापन


पाबंदी के दायरे में कौन-कौन से विमान आएंगे?
पाकिस्तान की ओर से बढ़ाई गई पाबंदी केवल भारत में रजिस्टर्ड विमानों तक सीमित नहीं है। इसके दायरे में भारतीय एयरलाइंस के वे विमान भी आएंगे, जिनका मालिकाना हक किसी भारतीय कंपनी के पास है या जिन्हें भारतीय एयरलाइंस संचालित अथवा लीज पर लेकर इस्तेमाल करती हैं। सैन्य विमानों को भी इस प्रतिबंध से छूट नहीं दी गई है, यानी भारतीय नागरिक और सैन्य विमान, दोनों पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
  • भारत में रजिस्टर्ड सभी विमान पाकिस्तान के एयरस्पेस से नहीं गुजर सकेंगे। भारतीय एयरलाइंस के मालिकाना हक वाले और उनके संचालन में शामिल विमान भी प्रतिबंध के दायरे में रहेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • भारतीय एयरलाइंस की ओर से लीज पर लिए गए विमानों को भी पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। भारतीय सैन्य विमानों पर भी यह रोक लागू रहेगी।
कब से बंद है एयरस्पेस? 
भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई क्षेत्र को लेकर यह टकराव अप्रैल 2025 में शुरू हुआ था। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे के विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी। भारत ने इस हमले में पाकिस्तान की भूमिका होने का आरोप लगाया था, हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और सैन्य तनाव काफी बढ़ गया। भारत ने 30 अप्रैल 2025 को जवाबी कदम उठाते हुए पाकिस्तानी एयरलाइंस के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था।


एयरस्पेस विवाद ने सैन्य टकराव का रूप कैसे लिया?
हवाई क्षेत्र को लेकर शुरू हुआ विवाद आगे चलकर दोनों देशों के बीच बड़े सैन्य टकराव में बदल गया। मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक सैन्य संघर्ष चला। इस दौरान हवाई हमले हुए और दोनों तरफ से सैन्य स्तर पर तीखी कार्रवाई हुई। पाकिस्तान इससे पहले भी तनाव के दौर में भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर चुका है। 1999 के कारगिल संघर्ष और 2019 के पुलवामा संकट के दौरान भी इस तरह की पाबंदियां लगाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed